Allu Sirish-Nayanika’s Pre-Wedding Celebrations Begin In Dubai: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई और एक्टर अल्लू शिरीष जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इस बीच अब कपल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं. दुबई में पूरा परिवार प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बिजी है. इंटरनेट पर कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन के फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं.
अल्लू शिरीष और नयनिका का प्री-वेडिंग
अल्लू शिरीष और नयनिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में उनके भाई अल्लू अर्जुन और भाभी स्नेहा रेड्डी समेत परिवार नजर आए. अल्लू अर्जुन के लुक भी इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू शिरीष और नयनिका पूरे परिवार के साथ एक यॉट पर प्री-वेडिंग पार्टी सेलिब्रेट कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस यॉट पर सभी एक साथ नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान अल्लू शिरीष शैंपेन की बोतल खोलते नजर आ रहे हैं और जश्न की शुरुआत करते हैं. वीडियो में सभी ने इसके बाद जोर से ताली बजाई. इसके बाद शिरीष और नयनिका दोनों बोतल से एक-एक घूंट भी लेते नजर आए हैं और अल्लू अर्जुन उन्हीं के पास खड़े होकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.
अल्लू अर्जून और स्नेहा रेड्डी
इस इवेंट से अल्लू अर्जून और स्नेहा रेड्डी का भी एक वीडियो सामने आया है. अपने भाई के इस फंक्शन में अल्लू अर्जुन प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट पहने नजर आ रहे हैं. इसके अलावा अगर स्नेहा की बात करें तो उन्होंने सफेद ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बहुत सुंदर लग रही हैं. ‘पुष्पा’ स्टार को वर्साचे प्रिंटेड सिल्क ट्विल शर्ट लुक वायरल हो रहा है.
जल्द होगी शादी
गौरतलब है कि 1 अक्टूबर, 2025 को अपने दादा अल्लू रामलिंगैया की जयंती पर सिरिश ने नयनिका से सगाई की अनाउंसमेंट की थी. इसके बाद अब कपल की शादी की प्री-वेडिंग फंक्शन हो गए हैं. शिरीष और नयनिका की शादी की बाद करें तो 6 मार्च को ये कपल शादी के बंधन में बंधेंगा.
यह भी पढ़ें- Rohit Shetty के घर फायरिंग मामले में पांच संदिग्धों की पहचान, देखें फोटोज
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines