साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद अपनी अगली फिल्म AA22XA6 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को ‘जवान’ डायरेक्टर एटली बना रहे हैं। फिल्म का ऐलान कुछ दिन पहले मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर कर दिया था। अब सुपरस्टार ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपनी सफलता पर बात की है। अल्लू अर्जुन ने बताया कि कैसे परिवार के सपोर्ट ने उन्हें हमेशा बेहतर बनाया है।
AA22XA6 पर दिया अपडेट
न्यूज 9 के साथ बातचीत में अल्लू अर्जुन ने अपकमिंग फिल्म AA22XA6 पर बात करते हुए कहा, ‘हां, ये मेरी 22वीं फिल्म है। ये एटली गुरु के साथ है, जिन्होंने जवान को डायरेक्ट किया था। हम इस फिल्म के लिए एक साथ आए हैं। मुझे वास्तव में ये विचार पसंद है, जो उन्होंने मुझे बताया। मुझे उनकी आकांक्षाएं पसंद आईं और मुझे कई लेवल पर ये मेरे जैसी लगीं। हम इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही नई और शानदार फिल्म लाने की उम्मीद कर रहे हैं।’
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्टर्स के बाद मनोरंजन चैनल पर भी ताला, भारत का एक और बड़ा कदम
किसे दिया सफलता का श्रेय?
अल्लू अर्जुन ने अपनी सफलता और विकास पर बात करते हुए आगे कहा, ‘मेरे चाचा, जो मेगास्टार चिरंजीवी हैं, मेरे दोस्त भी हैं और वह मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा में से एक हैं। वह व्यक्ति हैं जिनका मुझ पर शायद सबसे बड़ा प्रभाव पड़ा है। जब आपके परिवार में इतने सारे सितारे हों तो यह कई मायनों में विनम्र बनता है। जब आपके पास परिवार के रूप में एक सपोर्ट सिस्टम होता है तो यह बहुत मददगार भी होता है।’
सुपरस्टार ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि इसका सारा श्रेय मैं अपने परिवार को दूंगा। आप जानते हैं कि मैं कोई स्व-निर्मित व्यक्ति नहीं हूं। मैं सभी की हेल्प से बना हूं। मैंने अपने निर्देशकों, निर्माताओं, तकनीशियनों, ऑडियंस, परिवार और फैंस से हेल्प ली है।’ गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म का नाम अभी AA22xA6 रखा गया है। फिल्म से जुड़े ज्यादा अपडेट सामने नहीं आए हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 mins agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
2 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
3 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
4 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
5 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
5 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
22 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines