Raaka Movie Update: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इस बीच अब फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है. जहां लोगों को इंतजार है कि जल्द से जल्द फिल्म रिलीज हो, तो वहीं फिल्म के मेकर्स कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं, जिससे इस फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.
फिल्म ‘राका’ के लिए करना होगा लंबा इंतजार
खबर है कि फिल्म ‘राका’ के मेकर्स इस फिल्म को बड़े लेवल पर तैयार कर रहे हैं, जिसके चलते इसकी शूटिंग का शेड्यूल भी काफी बड़ा रखा गया है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘राका’ को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है और इस फिल्म में तगड़े VFX होंगे. इसके अलावा ‘राका’ की शूटिंग साल 2027 के फर्स्ट हाफ तक चलने की उम्मीद है.
लंबा चलेगा शूटिंग शेड्यूल
साथ ही ये भी सुनने में आया है कि अल्लू अर्जुन ने एटली की जरूरत के हिसाब से अपनी डेट्स दे दी हैं. फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिसके चलते इसका शूटिंग शेड्यूल काफी लंबा रखा गया है. ऐसे में इस मेगा बजट फिल्म की शूटिंग 2027 तक जारी रहेगी. फिलहाल इसकी शूटिंग जोरों से चल रही है और एटली इसे ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.
दो पार्ट्स में रिलीज हो सकती है फिल्म
जाहिर है कि फिल्म ‘राका’ के मेकर्स इसे ग्रैंड बनाने के लिए तगड़ी मेहनत कर रहे हैं. ऐसे में मेकर्स का प्लान कुछ और ही है. फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोजिट दीपिका पादुकोण फीमेल लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा ये भी सुनने में आया है कि इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा. हालांकि, इसको लेकर मेकर्स ने कुछ कंफर्म नहीं किया है.
फिल्म की कास्ट
बता दें कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अलावा, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म को Sun Pictures के बैनर तले बनाया जा रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लेकर अगला अपडेट कब आता है और इसके लिए लोगों को और कितना इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ सिंगर का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, Afsana Khan ने लोगों को दी चेतावनी
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
39 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines