Allu Arjun Viral Video: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के लिए आज का दिन बेहद मुश्किल भरा रहा। 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में महिला की मौत मामले में अरेस्ट किया। इसके बाद पुलिस ने अल्लू को कोर्ट में पेश किया और नामपल्ली कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए अल्लू अर्जुन को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। हालांकि, इसके बाद तेलंगाना हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत दे दी। वहीं, अब एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं।
अल्लू के 3 मिनट 46 सेकंड कैसे?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन कई लोगों से घिरे नजर आ रहे हैं। ये वीडियो 3 मिनट 46 सेकंड है, ऐसे में एक्टर के अरेस्ट होने से पहले के 3 मिनट 46 सेकंड कैसे थे? आइए जानते हैं? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन अपनी वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ चाय का कप भी है।
वाइफ को समझाते दिखे अल्लू अर्जुन
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू चाय या कॉफी कुछ पी रहे हैं। साथ ही वो अपनी वाइफ से बातें भी कर रहे हैं। इस बीच पुलिस अधिकारी भी अल्लू से कुछ बात करते नजर आते हैं। पुलिस से बात करने के बाद अल्लू वहां मौजूद एक शख्स को भी कुछ कहते हैं और इसके बाद को फिर से अपनी चाय या कॉफी पीने लगते हैं।
अल्लू की वाइफ परेशान!
इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू के बगल में जो लोग खड़े होते हैं वो उनसे बातें करते हैं और फिर अल्लू अपनी वाइफ को किस करते हैं। इसके बाद एक्टर फिर से अपनी चाय या कॉफी पीने लगते हैं। जैसे ही अल्लू की चाय खत्म होती है और वो जाने लगते हैं, तो अपनी वाइफ को समझाते हैं और फिर पुलिस के साथ चल देते हैं।
बेहद शांति से अल्लू ने सिचुएशन को संभाला
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन पुलिस की कार में बैठ जाते हैं। इसके बाद पुलिस अल्लू को लेकर चली जाती है। अल्लू के इस वीडियो पर लोगों ने भी खूब रिएक्शन दिए हैं। गौरतलब है कि वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन परेशान नहीं हो रहे थे और वो बेहद शांत रहकर स्थिति का सामना कर रहे थे। इस दौरान को अपनी वाइफ को भी समझाते नजर आए।
यह भी पढ़ें- ‘खाना तक नहीं खाने दिया, सीधे बेडरूम से ले गए…’, Allu Arjun के साथ ऐसा क्यों? गिरफ्तारी पर उठे सवाल
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines