Allu Arjun Stampede Case: इन दिनों साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन चर्चा में बने हुए हैं, जबसे फिल्म ‘पुष्पा 2’ आई है अल्लू अर्जुन का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में अरेस्ट किया गया था, जिसके बाद अल्लू को तेलंगाना हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर लाया गया। वहीं, अब इस मामले में अल्लू अर्जुन के बाउंसर को अरेस्ट किया गया है। साथ ही ये सवाल भी उठ रहा है कि अल्लू के बाउंसर का इस मामले से क्या लेना-देना है, तो आइए जानते हैं…
अल्लू अर्जुन का बाउंसर अरेस्ट
दरअसल, हाल ही में हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान हुई दुखद भगदड़ के मामले में अल्लू अर्जुन के बाउंसर एंथनी को गिरफ्तार किया गया है। एंथनी पर आरोप है कि वह इवेंट में बाउंसरों को संगठित करने और कथित तौर पर फैंस को धक्का देने के लिए जिम्मेदार था, जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई और ये घटना हुई।
अल्लू अर्जुन भी कानूनी पचड़े में
इतना ही नहीं बल्कि उसे क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए संध्या थिएटर भी ले जाया जाएगा। बता दें कि 4 दिसंबर, 2024 को ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई थी और इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। साथ ही उसका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटा फिलहाल हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती है। इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हुए और अल्लू अर्जुन भी कानूनी पचड़े में फंस गए।
पुलिस कर रही जांच
हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन और कार्यक्रम से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ करते हुए एक जांच शुरू की है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि अल्लू अर्जुन को थिएटर में आने और इस इवेंट के बाहर फैंस से बातचीत करने की अनुमति मिली थी या नहीं। इसके अलावा थिएटर मालिक और सुरक्षा टीम की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जिससे पता लग सके कि इवेंट के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे या नहीं।
‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई थी भगदड़
बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान ये भगदड़ हुई थी। ये मामला बीते कुछ दिनों में बेहद गरम रहा है। इसकी वजह से अल्लू को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि ये मामला आगे क्या नया मोड़ लेता है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने शादी पर की बात, Iulia Vantur बोलीं- शादी कभी भी…
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
12 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
14 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
16 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
17 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
18 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
19 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
19 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines