Allu Arjun: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को बीते दिन यानी शुक्रवार को अरेस्ट किया गया। 4 दिसंबर को पुष्पा 2 द रुल के प्रीमियर में भगदड़ में एक 35 साल की महिला की मौत के सिलसिले में ये गिरफ्तारी हुई। इस मामले में अल्लू को अरेस्ट कर उल्लू अर्जुन को अरेस्ट कर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की बात सामने आ रही थी। वहीं तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। जमानत के बाद भी अल्लू को बीती रात जेल में ही बितानी पड़ी, लेकिन क्यों ये जान लेते हैं।
जमानत के बाद भी क्यों जेल में रहे अल्लू
बीते दिन मनोरंजन जगत से एक सनसनी फैलाने वाली खबर आई कि अल्लू अर्जुन को हैदराबाद तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन उन्हें जमानत मिल गई थी, और उसके बाद भी 13 दिसंबर की रात वो जेल में ही रहे। जेल सूत्रों ने जानकारी दी कि हाईकोर्ट से राहत मिलने के बावजूद अभिनेता को रात जेल में ही बितानी पड़ी ,क्योंकि जेल अधिकारियों को शुक्रवार देर रात तक जमानत की प्रति नहीं मिली थी।
कब बाहर आएंगे अल्लू अर्जुन
सूत्रों ने ये भी बताया कि अगर कल प्रति उन्हें मिल भी जाती तो भी वो वो जेल से बाहर नहीं आ पाते क्योंकि प्राप्त प्रति की जांच करनी होती है जिसमें समय लगता है ऐसे में उनका बीते दिन जेल से आना संभव ही नहीं था। हालांकि उम्मीद है कि वो आज यानी शनिवार को बाहर आ जाएंगे। शुक्रवार को स्थानीय अदालत द्वारा अर्जुन को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के तुरंत बाद, उच्च न्यायालय ने उसे चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी और मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी, 2025 तक के लिए स्थगित कर दी।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun Case में फिल्म निर्माता Ram Gopal Varma ने पूछे ये 4 सवाल, जताई नाराजगी
घर में जाकर अरेस्ट किया अल्लू को
जान लें कि ये मामला 4 दिसंबर का है जब अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के गए थे। वहां उन्हें देखने की होड़ में भगदड़ मच गई और उसमें एक महिला की मौत हो गई। 5 दिसंबर को इस मामले में केस दर्ज हुआ और 7 दिसंबर को अल्लू ने वीडियो जारी कर महिला की मौत पर दुख जताया और परिवार वालों को 25 लाख रुपये देने का एलान किया।
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर राजनीति सक्रिय
इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी से राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। भाजपा और बीआरएस ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए स्टार के साथ किए गए व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। वहीं, टीपीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और वह अपना काम करेगा। इस बीच, नई दिल्ली में आज तक के एक कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि कानून सबके लिए समान है। उन्होंने कहा, कोई भी उस महिला के बारे में बात नहीं कर रहा है जो मर गई है या उसके बेटे के बारे में जो कोमा में है। जब वह कोमा से उठेगा तो उसकी मां उसके पास नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान, तेलंगाना सरकार पर उठाए ये सवाल
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines