हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Allu Arjun से पूछे गए 12 सवाल क्या? Pushpa 2 भगदड़ मामले में एक्टर से हुई चार घंटे पूछताछ

Allu Arjun Stampede Case: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले में आज अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस दौरान अल्लू से 12 सवाल किए गए। आइए जानते हैं कि वो सवाल क्या थे?

विज्ञापन

Allu Arjun Stampede Case: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इस वक्त थिएटर में बवाल काट रही है। एक तरफ फिल्म की सक्सेस और दूसरी ओर संध्या थिएटर मामले में अल्लू का नाम। संध्या थिएटर में हुई भगदड़ केस में अल्लू अर्जुन को 23 दिसंबर को पुलिस की तरफ से नोटिस मिला था, जिसके बाद अल्लू आज यानी 24 दिसंबर को पूछताछ के लिए चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने पुलिस के हर सवाल का जवाब दिया। हालांकि अब सवाल ये है कि पुलिस ने अल्लू से क्या-क्या पूछा? आइए जानते हैं…

पुलिस ने अल्लू से क्या सवाल किए?

1. संध्या थिएटर में प्रोसेशन निकालने की क्या वजह थी?
2. क्या आपको मैनेजमेंट की ओर से किसी पूर्व चेतावनी के बारे में पता था?
3. क्या आप जानते थे कि इस कार्यक्रम के लिए पुलिस की परमिशन नहीं थी?
4. क्या प्रीमियर के लिए परमिशन मांगी गई थी?
5. क्या आपकी टीम या पीआर ने अनुमति ली थी?
6. क्या पीआर टीम ने आपको सिचुएशन के बारे में बताया था?
7. आपको रेवती की मौत के बारे में कब पता चला?
8. आपको इसकी जानकारी किसने दी?
9. एसीपी के निर्देश के तुरंत बाद आप वहां से क्यों नहीं गए?
10. भगदड़ के बारे में जानने के बाद भी आपने फिल्म क्यों देखना जारी रखा?
11. क्या आपने थिएटर मैनेजमेंट को सावधानी बरतने की सलाह दी थी?
12. कार्यक्रम के लिए कितने बाउंसर अरेंज किए गए थे?

फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई थी घटना

बता दें कि इस विवाद की शुरुआत 4 दिसंबर को फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई थी। संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के पहुंचने पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई थी। इस दौरान रेवती नाम की एक महिला की जान चली गई और उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने अल्लू अर्जुन को A11 नाम देते हुए आपराधिक आरोप दायर किया है और उन्हें 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस कर रही जांच

हालांकि अल्लू को 14 दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया, लेकिन उनकी कानूनी टीम ने वाईएसआरसीपी सांसद निरंजन रेड्डी की मदद से अंतरिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील की थी, जिसके बाद कोर्ट ने चार हफ्ते की अंतरिम जमानत मंजूर की थी। हालांकि, जेल अधिकारियों को आदेश की प्रति मिलने में देरी के कारण अल्लू अर्जुन को एक रात जेल में बितानी पड़ी थी। इस मामले में अभी भी पुलिस की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- Allu Arjun का बाउंसर क्यों हुआ अरेस्ट? भगदड़ मामले से ‘एंथनी’ का क्या कनेक्शन?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें