Allu Arjun GrandMother Death: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी का निधन हो गया है। अल्लू की दादी के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम के निधन से परिवार का भी बुरा हाल है। अल्लू अर्जुन के बेटे पर इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

अल्लू अर्जुन के बेटे का बुरा हाल

दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन और उनका बेटा लोगों के बीच नजर आ रहे हैं। वीडियो में अयान अपने पापा अर्जुन के बेहद करीब है। अयान रो रहा है और रोते हुए अपने पापा को हग कर रहा है। इस दौरान अयान बुरी तरह से रो रहा है और अल्लू अपने बेटे को संभालते नजर आ रहे हैं। साथ ही अयान अपने आंसू भी पोंछ रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

94 साल की उम्र में अल्लू अर्जुन की दादी का निधन

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अयान बेहद बुरी तरह से अपनी परदादी के निधन पर रो रहा है। साथ ही वीडियो में अल्लू अपने बेटे को संभालने के अलावा घर आए लोगों से भी मिल रहे हैं। अल्लू अर्जुन और उनके परिवार के लिए ये बेहद दुख की घड़ी है। गौरतलब है कि 94 साल की उम्र में अल्लू अर्जुन की दादी का निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से अल्लू कनकरत्नम का निधन हुआ है।

---खबर नीचे जारी है---

चिरंजीवी पहुंचे अल्लू के घर

अल्लू अर्जुन की दादी के निधन पर हर कोई एक्टर के घर पहुंचा है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकते हैं कि सुपरस्टार चिरंजीवी भी अल्लू के घर पहुंचे हैं। इस दौरान अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी से बात करते नजर आए। वहीं, अगर अल्लू अर्जुन की बात करें तो इन दिनों एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इसके अलावा अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर भी लाइमलाइट में रहे थे।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- Allu Arjun के करीबी का हुआ निधन, एक्टर के परिवार में छाया मातम

---खबर नीचे जारी है---