Pushpa The Rule Poster: रौंगटे खड़े कर देगा अल्लू अर्जुन का ये लुक, साड़ी पहन गदर मचाएगा 'पुष्पा'

Pushpa The Rule Poster

Pushpa The Rule Poster

Pushpa The Rule Poster: इन दिनों साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा: द रूल को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फैंस को भी एक्टर की इस फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

इस बीच अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को खास तोहफा दिया है। एक्टर ने फिल्म पुष्पा 2 का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अल्लू अर्जुन का बहुत ही शानदार लुक देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

‘पुष्पा: द रूल’ का पोस्टर आउट

बता दें कि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘पुष्पा: द रूल’ के पोस्टर को शेयर किया है। पोस्टर को देखकर फैंस बहुत ही खुश है और खूब लाइक भी कर रहे हैं। इस फिल्म के पोस्टर को देखकर अब फैंस फिल्म का और भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही पोस्टर में अल्लू अर्जुन का लुक भी अब लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

साड़ी पहन गदर मचाएगा ‘पुष्पा’

अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा: द रूल’ का जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें वो साउथ इंडियन साड़ी में नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर के गले में नींबू की माला है और उन्होंने चूड़ियां, अंगूठी और कई सारे नेकलेस भी पहने हैं। वहीं, एक्टर ने अपनी कमर में बेल्ट भी पहनी है, जो महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ पहनती हैं।

मल्टीकलर मेकअप ने खींचा लोगों का ध्यान

इसके साथ ही इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन का मल्टीकलर मेकअप भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही एक्टर ने माथे पर बिंदी भी लगाई है और इसके साथ ही एक्टर ने हाथ में बंदूक भी ली है। ‘पुष्पा: द रूल’ के इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन का बेहद ही खतरनाक लुक सामने आया है।

विज्ञापन

बड़े लेवल बनीं है ‘पुष्पा 2’

बता दें कि साल 2021 के दिसंबर महीने में ‘पुष्पा द राइज’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने चंदन तस्कर पुष्पा का रोल निभाया था और रश्मिका मंदाना के साथ अल्लू अर्जुन की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आई थी। बता दें कि ‘पुष्पा द राइज’ ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था और इस बार मेकर्स ने ‘पुष्पा 2’ को और बड़े लेवल पर बनाया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा: द रूल’ क्या कमाल दिखाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ