साउथ के पॉपुलर एक्टर अल्लू अर्जुन का अपना एक अलग फैनबेस है। अल्लू को लोगों से खास प्यार मिलता है। बीते साल यानी 2024 में 4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा था। वहीं, अब फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को सम्मानित किया गया है। इसको लेकर एक्टर ने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात लिखी है। आइए जानते हैं कि अल्लू को क्या सम्मान मिला है और उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?
अल्लू अर्जुन को मिला अवॉर्ड
अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म ”पुष्पा 2” के लिए बेस्ट एक्टर का गद्दार अवॉर्ड (Gaddar Telangana Film Awards) मिला है। इसके लिए एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। अल्लू ने अपने इस पोस्ट में अवॉर्ड लेते हुए फोटो शेयर किया है। साथ ही एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। अल्लू ने लिखा कि #Pushpa2 के लिए बेस्ट एक्टर का गद्दार पुरस्कार प्राप्त करने पर विनम्र और आभारी हूं।
क्या बोले अल्लू अर्जुन?
अल्लू ने आगे लिखा कि तेलंगाना सरकार, माननीय सीएम को मेरा हार्दिक धन्यवाद@revanthofficialगारू, उपमुख्यमंत्री@bhatti_vikramarkaगारू, सिनेमेटोग्राफी मंत्री@komatireddy__venkatreddyगारू, #DilRaju गारू और सभी जूरी सदस्यों को इस सम्मान के लिए और इस तरह की शानदार पहल के माध्यम से सिनेमा का जश्न मनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई।
यूजर्स ने लुटाया प्यार
अर्जुन ने आगे कहा कि मेरे फैंस को ढेर सारा प्यार… यह आपके लिए है, साथ ही #GaddarTelanganaFilmAwards में इंडस्ट्री के सभी प्रतिभाशाली विजेताओं को मेरी हार्दिक बधाई। वहीं, अब अल्लू के इस पोस्ट पर यूजर्स भर-भरकर रिएक्शन दे रहे हैं और एक्टर को इस सम्मान के लिए बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपको बहुत बधाई।
AA22xA6 की शूटिंग शुरू
वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि आप पर गर्व है। तीसरे यूजर ने कहा बहुत शानदार। एक और यूजर ने लिखा कि आप सच में बहुत कमाल के एक्टर हैं। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म AA22xA6 को लेकर सुर्खियों में बने हैं। जानकारी है कि अल्लू अर्जुन ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू की है।
यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par की रिलीज में नया पेंच, CBFC से हरी झंडी क्यों नहीं? क्या Aamir Khan फिर मिलेंगे?
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
2 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
3 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
6 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
7 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines