Pushpa 2 OTT Release: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा 2‘ (Pushpa 2) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर के बर्थडे पर फिल्म का टीजर भी जारी किया गया है, जिसके बाद फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। अब जो खबर सामने आई है उसके बाद तो फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा। अब अल्लू अर्जुन की फिल्म सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है इसे लेकर भी बड़ा खुलासा हो गया है। साथ ही कितने करोड़ में फिल्म की डील हुई है इसे लेकर भी कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं।
कितने करोड़ में हुई ‘पुष्पा 2’ की ओटीटी डील?
‘पुष्पा द राइज’ (Pushpa: The Rise) की सफलता के बाद अब मेकर्स ‘पुष्पा 2: द रूल’ (Pushpa 2: The Rule) लेकर आए रहे हैं। इस फिल्म में पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। पुष्पा का दूसरा पार्ट 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाला है। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी ओटीटी डील हो चुकी है वो भी भरी भरकम रकम के साथ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पा 2: द रूल’ की ओटीटी डील 100 करोड़ में फाइनल हुई है।
किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम?
यानी रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने 100 करोड़ कमाकर तगड़ा बिजनेस कर लिया है। अब ये भी जान लेते हैं कि आखिर इस फिल्म के राइट्स हासिल करने वाला वो लकी प्लेटफॉर्म कौन-सा है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो नेटफ्लिक्स (Netflix) ने ‘पुष्पा 2’ के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि ‘सालार’ (Salaar) और ‘आरआरआर’ (RRR) की डील नेटफ्लिक्स ने इससे महंगे दामों में की थी। ‘सालार’ के लिए नेटफ्लिक्स ने 162 करोड़ रुपये चुकाए थे तो ‘आरआरआर’ के राइट्स 350 करोड़ में बिके थे।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर का हुआ निधन, साउथ की Singam में दिखाया था दम; इंडस्ट्री में मचा कोहराम
6 मिनट के सीन के लिए खर्चे 60 करोड़
वहीं, अभी तक ये खबर कन्फर्म नहीं हुई है। हाल ही में ये जानकारी भी मिली थी कि फिल्म के ग्लोबल म्यूजिक और हिंदी सैटेलाइट राइट्स टी-सीरीज (T -Series) ने 60 करोड़ में खरीद लिए हैं। साथ ही इस फिल्म को लेकर एक और रोचक खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि फिल्म में 6 मिनट के एक सीन को शूट करने के लिए करीब 60 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines