Allu Arjun, Ram Charan Grandmother Funeral: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और मेगास्टार राम चरण की दादी का आज 30 अगस्त को निधन हो गया है। अल्लू कनकरत्नम के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई अल्लू कनकरत्नम को श्रद्धांजलि दे रहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है। इस बीच अब अल्लू कनकरत्नम की अंतिम विदाई का एक वीडियो सामने आया है।
अल्लू अर्जुन और उनका बेटा, चिरंजीवी और राम चरण
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन और उनका बेटा, मेगास्टार चिरंजीवी, राम चरण अपनी दादी की अर्थी को कंधा दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन अपने चाचा चिरंजीवी संग अंतिम संस्कार की रस्में कर रहे हैं। अल्लू के संग उनका बेटा भी है। दादी के निधन से पूरा परिवार बेहद दुखी है और इस दौरान सभी एक साथ खड़े नजर आए।
अल्लू और राम ने बांटा दुख
सामने आए वीडियो में अल्लू अर्जुन, उनके चाचा चिंरजीवी, अल्लू का बेटा और राम चरण साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान भारी भीड़ देखने को मिली। राम चरण अपनी शूटिंग रद्द करके दादी के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर राम चरण और अल्लू का एक और वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में अल्लू और राम दोनों एक-दूसरे के गले लगते नजर आ रहे हैं।
शूटिंग के लिए निकले राम चरण
इसके अलावा राम चरण का एक दूसरा वीडियो भी आया है, जिसमें वो अपनी दादी को श्रद्धांजलि देते हुए इमोशनल नजर आ रहे हैं। दादी के अंतिम संस्कार के बाद राम-चरण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद से मैसूर के लिए रवाना हो गए हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि राम चरण एयरपोर्ट पर जा रहे हैं। इस दौरान राम का चेहरा मेहद मायूस नजर आया।
यह भी पढ़ें- परदादी के निधन पर Allu Arjun के बेटे का बुरा हाल, फूट-फूटकर रोया ‘पुष्पा’ का लाल
संबंधित खबरें
Prime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
21 mins agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
1 hr agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
3 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
4 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines