Pushpa 2, Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का आज ट्रेलर रिलीज होने वाला है। ऐसे में फैंस बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी बिहार जा चुके हैं। ऐसे में अब हर कोई इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं। अब सवाल ये है कि इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए अल्लू अर्जुन ने बिहार ही क्यों चुना? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह…
पटना में रिलीज करने की वजह क्या?
फिल्म के ऑस्कर विजेता साउंड रिकॉर्डिस्ट रेसुल पुकुट्टी ने जूम से बात करते हुए इसके पीछे की वजह रिवील की। उन्होंने कहा कि फिल्म की पूरी टीम ट्रेलर को उस शहर में लॉन्च करना चाहती थी, जहां की जनता आम दर्शकों का प्रतिनिधित्व करती है। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए बिहार को सेलेक्ट करने के लिए हर कोई फिल्म की टीम की तारीफ कर रहा है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने किया रिएक्ट
इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी खुशी जाहिर की और साथ ही बिहार के लोगों का भी आभार जताया। इस पर एक्टर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इंडियन सिनेमा के लोग बिहार को बेहग गंभीरता से ले रहे हैं और ये बहुत खुशी की बात है। ‘पुष्पा 2’ जैसी इतनी बड़ी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए बिहार का चुना जाना अपने आपमें बेहद गर्व की बात है।
फिल्म के लिए हर कोई बेहद एक्साइटेड
शत्रुघ्न ने कहा कि बिहर में मेहमानों की खूब आव-भगत होती है और हम अल्लू अर्जुन का स्वागत करते हैं। गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का पहला पार्ट भी लोगों को खूब पसंद आया था। ऐसे में जाहिर है कि फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए लोगों में एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। हर कोई इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है, लेकिन आज ट्रेलर रिलीज हो रहा है, तो जाहिर है कि इसके लिए लोग ज्यादा एक्साइटेड हैं।
5 दिसंबर को को होगी रिलीज
अल्लू अर्जुन की इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि ये रिलीज होते ही बड़ा धमाका कर सकती है। ये फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड भी बना सकती हैं और कई तोड़ भी सकती है। हालांकि, फिल्म की रिलीज पर क्या होगा ये तो आने वाले समय में ही पता लगेगा।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 में इस हफ्ते NO ELIMINATION क्यों? सामने आई दो बड़ी वजह
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines