---विज्ञापन---

Allu Arjun की Pushpa 2 के टीजर को 2 घंटे में मिले 4.6 मिलियन व्यूज, आते ही दिखा जलवा

Pushpa 2 Teaser Released: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का टीजर रिलीज हो चुका है। इस टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। हर किसी पर एक बार फिर 'पुष्पा' फीवर चढ़ गया है। अल्लू अर्जुन का 'पुष्पा 2' लुक और उनका गेटअप अब चर्चा में बना हुआ है।

---खबर नीचे जारी है---

Pushpa 2 Teaser Released: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) का टीजर जारी हो गया है। इस दिन का कबसे फैंस इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार आखिरकार खत्म हो ही गया। आज मेकर्स ने पुष्पा फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है। आज का दिन अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए बेहद खास है। आज एक्टर का बर्थडे है और इस स्पेशल डे पर उन्होंने फैंस को प्यार के बदले एक बड़ा रिटर्न गिफ्ट दे दिया है। एक्टर की फिल्म का टीजर अब सामने आ गया है। ये टीजर देखकर ही आपको समझ आ जाएगा कि फिल्म देखना कितना जरूरी है।

---खबर नीचे जारी है---

11:07 मिनट पर आया टीजर

लगभग 3 साल के बाद फैंस को आलू अर्जुन का ‘पुष्पा’ अवतार देखने को मिला है। इस टीजर को देख फैंस की भी आंखें खुली रह गई हैं। जिस रूप में वो दिखाई दी रहे हैं वो काफी दमदार और इंटेंस है। 11 सितम्बर 2023 में ही एक्टर ने ऐलान कर दिया था कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल आने वाला है। इसके बाद उन्होंने एक-एक झलक दिखाकर फैंस को बेकरार कर रखा है। अपने पुष्पा लुक की झलक दिखाकर एक्टर लोगों के दिल की धड़कने बढ़ा रहे थे। बीते दिन ही एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर अनाउंसमेंट की थी कि आज 11:07 मिनट पर टीजर आएगा।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

---खबर नीचे जारी है---

फायरी लुक में दिखे अल्लू अर्जुन

अपना वादा निभाते हुए एक्टर ने तय समय पर टीजर जारी कर दिया है। अब इसे देखने के बाद फैंस के भी रोंगटे खड़े हो गए हैं। एक्टर का फायरी लुक इस टीजर में नजर आ रहा है। इस बार उनका किरदार पहले से भी ज्यादा दमदार और पावरफुल होने वाला है। उनका गुस्सा और उनका अंदाज और लुक फैंस पूरी तरह से कॉपी करने वाले हैं। जब पहले पार्ट को लोगों ने इतना कॉपी किया था तो दूसरे में तो उन्हें फुल एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। अब इसे देखने के बाद फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर पाना सभी के लिए मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा फिल्म की स्टोरी को लेकर भी कोई खास अंदाजा टीजर से नहीं लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले झलकी Kangana Ranaut की अमीरी, 3 करोड़ की नई लग्जरी कार में दिखीं बॉलीवुड की क्वीन

---खबर नीचे जारी है---

मिनटों में आए 20 लाख व्यूज

अब इस टीजर को देख फैंस कितने खुश हैं इसका अंदाजा तो इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर सेकंड के अंदर ही इसके व्यूज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ती संख्या को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये टीजर व्यूज के मामले में कई नए रिकॉर्ड सेट करने वाला है। लगभग 20 लाख व्यूज अब तक इस टीजर वीडियो पर आ चुके हैं और ये आंकड़ा अभी सभी को चौंकाने के लिए तैयार है। अब फैंस को इंतजार है तो बस फिल्म के ट्रेलर का अब देखते हैं वो कब आता है।

First published on: Apr 08, 2024 11:16 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola