हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jawan पर फिदा हुए Allu Arjun, बांधे Shah Rukh Khan की तारीफों के पुल, SRK भी बोलें 'मैंने जरूर आपसे कुछ सीखा होगा...'

विज्ञापन
Image Credit: Google

Allu Arjun Praises Shah Rukh Khan Jawan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) जब से रिलीज हुई है सभी लोग एक बार फिर SRK पर अपने दिल हार बैठे हैं। जवान को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। जिसने भी जवान देखी सभी ने शाहरुख की तारीफों में पुल बांध डाले। वहीं, अब इस लिस्ट में पुष्पा (Pushpa) एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) भी शामिल हो गए हैं। कुछ देर पहले साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने शाहरुख खान और जवान की टीम के लिए सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Aamir Khan के बेटे Junaid Khan की चमकी किस्मत, अगली फिल्म में इस मशहूर साउथ एक्ट्रेस संग मिला रोमांस करने का चांस

अल्लू अर्जुन ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

अल्लू अर्जुन ने एक स्पेशल नोट शेयर कर ‘जवान’ पर अपना रिएक्शन दिया है। अल्लू अर्जुन ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “इस बड़ी ब्लॉकबस्टर के लिए JAWAN की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। JAWAN की पूरी कास्ट, तकनीशियनों, क्रू और प्रोड्यूसर्स को हार्दिक शुभकामनाएं। शाहरुख खान का अब तक का सबसे बड़ा अवतार, पूरे इंडिया और उससे भी आगे अपने स्वैग से सभी को मंत्रमुग्ध कर लिया। आपके लिए सचमुच बहुत खुशी हूं सर, हमने आपके लिए यही प्रार्थना की थी।”

जवान की स्टारकास्ट को दी बधाई

उन्होंने आगे लिखा, “विजय सेतुपति हमेशा की तरह अपनी भूमिका में बहुत शानदार हैं। दीपिका पादुकोण की एलिगेंट, एफर्टलेस और इंपैक्टफुल स्टार प्रजेंस। नयनतारा नेशनल स्केल पर शाइन कर रही हैं। अनिरुद्ध आप देश में हर किसी को अपने संगीत से रूबरू करा रहे हैं।हम सभी को प्राउड फील करवाने, अपने विचार हम तक पहुंचाने और कमर्शियल फिल्म देने और बॉक्स ऑफिस पर हिस्ट्री क्रिएट करने के लिए एटली को बहुत-बहुत बधाई।” अब अल्लू अर्जुन के इस रिएक्शन को देखकर SRK भी रिप्लाई करने से खुद को रोक नहीं सके।

SRK भी बने पुष्पा के फैन

अब शाहरुख खान ने इसपर रिएक्ट करते हुए लिखा, “बहुत बहुत शुक्रिया मेरे यार। आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। और जब स्वैग की बात आती है और ‘द फायर’ खुद मेरी तारीफ करता है…वाह…इसने मेरा दिन बना दिया!!! अब दोबारा से जवान महसूस कर रहा हूं!!! मुझे ये एक्सेप्ट करना होगा कि मैंने आपसे कुछ न कुछ सीखा होगा क्योंकि मैंने पुष्पा को 3 दिनों में 3 बार देखा था!!! (curlygirldesign.com) आपको बहुत-बहुत बड़ा हग और जितनी जल्दी हो सके पर्सनली आकर आपको एक हग दूंगा। लव यू।” अब इन दोनों सुपरस्टार्स का पोस्ट देख फैंस भी खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें