Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। फिल्म बस चार दिनों में ही सिनेमाघरों में एंट्री करने वाली है। ऐसे में जाहिर है कि लोगों में इसके लिए क्रेज और भी बढ़ रहा है। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन को बड़ा झटका लगा है। जी हां, एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इसी के साथ लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर अल्लू के खिलाफ शिकायत क्यों हुई है? आइए जानते हैं…
अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत क्यों?
ये तो सभी जानते हैं कि इन दिनों अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन को मुंबई में फिल्म का प्रमोशन करते देखा गया, लेकिन इस दौरान अल्लू ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वो कानूनी पचड़े में फंस गए। दरअसल, इस प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने कहा कि मेरे पास फैंस नहीं हैं, मेरे पास एक ‘आर्मी’ है।
अल्लू ने ऐसा क्या कहा?
इस दौरान अल्लू ने कहा कि मुझे अपने फैंस से प्यार है और वो मेरे लिए फैमिली की तरह है। अल्लू ने कहा कि वो मेरे साथ खड़े हैं और मुझे मानते भी हैं। वो मेरे लिए एक ‘आर्मी’ की तरह खड़े हैं। अल्लू ने आगे कहा कि मैं आप सभी से प्यार करता हूं और आपको मुझ पर गर्व होगा, अगर यह फिल्म बड़ी हिट हो जाती है, तो मैं इसे अपने सभी फैंस को इसे समर्पित करूंगा।
किसने की शिकायत?
बता दें कि हैदराबाद के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में श्रीनिवास गौड़ नाम के एक व्यक्ति ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ ये शिकायत दर्ज कराई है। वह ग्रीन पीस एनवायरनमेंट एंड वॉटर हार्वेस्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। अल्लू के खिलाफ जो शिकायत हुई है उसमें कहा गया है कि किसी भी फैन क्लब को आर्मी की उपाधि देना सही नहीं है।
5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
श्रीनिवास गौड़ का कहना है कि इस शब्द को ऐसे यूज करना इसका अपमान करने जैसा है। उनका कहना है कि ये शब्द देश की सेवा करने वाले सशस्त्र बलों से गहराई से जुड़ा है, इसे इस तरह से यूज नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाएगी।
यह भी पढ़ें- Akshara Singh ने फीमेल्स को लेकर क्यों कहीं ये बात? बोलीं- लड़की करें तो…
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines