साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। इन दिनों अल्लू अर्जुन अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म AA22XA6 को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस बीच अब अल्लू अर्जुन को लेकर फिल्म से नया अपडेट आया है। जानकारी है कि फिल्म AA22XA6 में अल्लू अर्जुन के कई रोल होने वाले हैं। जहां, पहले कहा जा रहा था कि फिल्म में अल्लू तीन रोल एक साथ निभाएंगे, तो वहीं, अब सुनने में आया है कि फिल्म में अभिनेता एक साथ चार रोल प्ले करेंगे। आइए जानते हैं…
फिल्म में अल्लू अर्जुन के कितने रोल?
फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि फिल्म AA22XA6 में अल्लू चार किरदार निभाते नजर आएंगे। इसमें वो एक दादा, एक पिता और दो बेटों के रोल नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी अल्लू अर्जुन के इन रोल्स को लेकर कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है, लेकिन लेटेस्ट जानकारी यही है कि फिल्म में अल्लू चार किरदार एक साथ निभाएंगे।
क्या है फिल्म AA22XA6 का बजट?
इसके अलावा अगर फिल्म AA22XA6 के बजट की बात करें तो इसे बड़े बजट में बनाया जा रहा है। ये फिल्म अब तक आई तमाम फिल्मों से अलग होगी। इतना ही नहीं बल्कि इसे देश की महंगी फिल्मों में से भी एक माना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म AA22XA6 का बजट 800 करोड़ बताया जा रहा है। हालांकि, अभी फिल्म के बजट आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
एटली कर रहे कड़ी मेहनत
फिल्म AA22XA6 को एटली कुमार, डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को लेकर एटली कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जोरों से इस पर काम चल रहा है। एटली की इस फिल्म पर वर्ल्ड क्लास एक्सपर्ट काम कर रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही फिल्म को लेकर सन पिक्चर्स ने एक अनाउंसमेंट वीडियो भी शेयर किया था, जो खूब चर्चा में रहा था। अल्लू की ये फिल्म एक साइंस-फी एपिक फिल्म है।
फिल्म में चार एक्ट्रेसेस
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा चार एक्ट्रेस भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर जानकारी है कि इसमें रश्मिका मंदाना, दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर और जाह्नवी कपूर अहम रोल में नजर आने वाली हैं। हालांकि, अब लोगों को मेकर्स की ओर से फिल्म पर अपडेट का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Housefull 5 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, कब और कहां देखें Akshay Kumar की फिल्म?
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
9 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
10 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
12 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
13 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
14 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
15 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
15 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
16 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines