Allu Arjun के लिए आसान नहीं था Pushpa 2 के लिए महिला का गेटअप, रोकनी पड़ी फिल्म की शूटिंग

Allu Arjun on Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में अल्लू लीड रोल में हैं, लेकिन इस फिल्म में उनका महिला गेटअप बेहद अहम माना जा रहा है।

Allu Arjun, Pushpa 2

Allu Arjun, Pushpa 2

विज्ञापन

Allu Arjun on Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जो लोगों को बेहद पसंद आया। फिल्म में अल्लू अर्जुन का किरदार भी बेहद धमाकेदार होने वाला है, जिसको देखने के लिए लोग बेहद एक्साइटेड हैं। हालांकि, अल्लू अर्जुन के लिए इस फिल्म में महिला का गेटअप लेना आसान नहीं था। आइए जानते हैं कि इसके लिए एक्टर को क्या-क्या परेशानियों का सामना करना पड़ा?

फिल्म ‘पुष्पा 2’ में अल्लू का गेटअप

गौरतलब है कि अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन एक महिला के लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, इस लुक के बारे में बात करते हुए अल्लू अर्जुन ने बताया कि उन्हें कितनी परेशानियां हुई। अर्जुन ने बताया कि इस लुक के मेकअप में ही 2.5 घंटे लगे और इसकी वजह से फिजिकल स्ट्रेस भी हुआ। उन्होंने कहा कि महिलाओं का गेटअप लेना मुश्किल होता है और इसमें बहुत टाइम लगता है।

विज्ञापन

मेकअप में 2.5 घंटे लगे

अल्लू ने कहा कि इस लुक के मेकअप में 2.5 घंटे लगे और यह सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण अनुभव था। इससे बहुत ज्यादा अधिक फिजिकल और मेंटल स्ट्रेल हुआ। इतना ही नहीं बल्कि इसकी वजह से बैठे रहने के कारण उनकी पीठ में भी दर्द होने लगा था और इसकी वजह से शूटिंग तक रोकनी पड़ी। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही ज्यादा स्ट्रेसफुल था।

‘पुष्पा 2’ में बेहद अहम अल्लू का लुक

गौरतलब है कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन का महिला का लुक बेहद अहम माना जा रहा है। कथित तौर पर फिल्म में अल्लू, गंगम्मा थल्ली जथारा सीक्वेंस में गेटअप में नजर आएंगे और यह हाल के दिनों में अब तक का सबसे महंगा सीक्वेंस है। सोशल मीडिया पर अल्लू के इस लुक की भी जमकर चर्चा हो रही है। फैंस इसके बारे में खूब बातें कर रहे हैं। इसके साथ ही अगर ‘पुष्पा 2’ की बात करें तो इस फिल्म की रिलीज को लेकर एक तरफ बज बना हुआ है और दूसरी तरफ इसकी रिलीज पर तलवार लटकी है।

5 दिसंबर को होगी रिलीज

दरअसल, लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है और इसकी वजह से फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हो सकती है। बता दें कि ‘पुष्पा 2’ को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। साथ ही इसकी रिलीज पोस्टपोन होगी या नहीं इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि मेकर्स की तरफ से फिल्म के पोस्टपोन होने की बात पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ