मुंबई: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद ‘पुष्पा 2’ (Allu Arjun New Look) में उनका ये लुक रहने वाला है। एक्टर ने अपनी एक नई तस्वीर साझा करते हुए फैंस के बीच जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। इंटरनेट पर ये तस्वीर आते ही ताबड़तोड़ वायरल होने लगी और जल्द ही ट्विटर पर #PushpaTheRule ट्रेंड करने लगा।
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Latest look) ने लेटेस्ट लुक के साथ अपनी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। हालांकि, इसके साथ उन्होंने अपने लुक के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की, जिसकी वजह से फैंस को आश्चर्य हो रहा है कि कहीं ये ‘पुष्पा: द रूल’ (Pushpa: The Rule) से उनका लुक तो नहीं है, जो ब्लॉकबस्टर का अगला पार्ट होने जा रहा है। तस्वीर में अल्लू अर्जुन ब्लैक लेदर जैकेट पहने और मुंह में सिगार पकड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने आंखों पर काला चश्मा भी लगा रखा है और कानों में दो छोटी बालियां भी पहन रखी है।
Allu Arjun Viral Look-
सोशल मीडिया पर एक्टर का ये लुक (Allu Arjun new Look) चर्चा का विषय बना हुआ है। अब तक 2.5 मिलियन लोगों ने इस तस्वीर को लाइक किया है और 34 हजार से ज्यादा लोगों ने पोस्ट पर कमेंट किया है। गौरतलब हो, ‘पुष्पा: द राइज़’ साल 2021 के दिसंबर महीने में रिलीज़ हुई थी और बेहद कम समय में एक बड़ी सुपरहिट साबित हुआ। सुकुमार द्वारा निर्देशित, ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ी तेलुगु ब्लॉकबस्टर में से एक बन गई है, जिसने अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बना दिया है। हालांकि, लुक को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि पुष्पा 2 में एक्टर का ये लुक होगा।
इसमें फहद फासिल, अनसूया भारद्वाज, धनंजय और जगदीश प्रताप बंडारी ने भी शानदार अभिनय किया। देवी श्री प्रसाद द्वारा रचित एल्बम, फिल्म की सफलता का एक और महत्वपूर्ण कारक था। ‘ऊ अंतावा’ और श्रीवल्ली’ जैसे जबरदस्त ट्रैक्स ने फैंस को दिल में एक अलग जगह बना ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पा’ सिंगल फिल्म होने वाली थी। लेकिन निर्माताओं ने बाद में इसे दो भागों में बांटने का फैसला किया। पहला भाग पुष्पा: द राइज के बाद, दूसरा भाग पुष्पा: द रूल अभी प्री-प्रोडक्शन में है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
16 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
17 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
19 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines