Raaka: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म AA22xA6 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन के पहले लुक के साथ फिल्म का नाम भी रिवील कर दिया गया है. AA22xA6 का नाम ‘राका’ है. फिल्म का पहला पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और यूजर्स ने इसकी भर-भरकर तारीफ की है. आइए जानते हैं कि फिल्म ‘राका’ के पोस्टर को देखने के बाद लोगों का क्या कहना है?
AA22xA6 का नाम रिवील
अपकमिंग फिल्म ‘राका’ के पोस्टर को देखने के बाद यूजर्स ने इसकी तारीफ की है. फिल्म के पोस्ट में अल्लू अर्जुन एकदम नए लुक में नजर आए हैं. पोस्टर में अल्लू अर्जुन जानवर के एक पंजे के साथ नजर आ रहे हैं. जैसे ही फिल्म का ये पोस्टर रिलीज हुआ, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया. इस पोस्ट को देखकर ना सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी बेहद एक्साइटेड नजर आए हैं.
क्या बोले यूजर्स?
एक यूजर ने पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा कि पहला लुक अलग ही वाइब दे रहा है. दूसरे यूजर ने कहा कि पागल, पागल, पागल. तीसरे यूजर ने कहा कि लाइट, कैमरा और कॉफी. एक और ने कहा कि हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं राका. एक अन्य ने कहा कि तैयार हो जाओ. एक ने कहा कि पुष्पा बॉस. इस तरह यूजर्स इस पोस्टर पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
दीपिका पादुकोण के अलावा हो सकते हैं ये स्टार्स
इसके अलावा अगर अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘राका’ की बात करें तो इस का निर्देशन एटली कर रहे हैं. फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण होंगी. इसके अलावा अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर और राम्या कृष्णन भी नजर आ सकती हैं.
अल्लू अर्जुन का बर्थडे
वहीं, अगर अल्लू अर्जुन की बात करें तो अभिनेता आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. एक्टर के बर्थडे के खास मौके पर फैंस को ये बड़ा तोहफा मिला है, जिससे हर कोई बेहद खुश नजर आया है. इस बीच अब हर किसी को फिल्म के आने वाले अपडेट्स का इंतजार है. साथ ही देखने वाली बात होगी कि फिल्म को रिलीज में कितना समय लगता है.
यह भी पढ़ें- ‘दयाबेन’ Disha Vakani पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता Bhim Vakani का निधन
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines