Pushpa 2 Challenges: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा 2‘ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। साल 2021 में रिलीज हुई इस सुपरहिट फिल्म का अगला पार्ट 6 दिसंबर साल 2024 में आने वाला है। अब इस फिल्म में पहले से ज्यादा एक्शन और थ्रिल देखने को मिलने वाला है, उसकी फैंस को पूरी उम्मीदें हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस बार अल्लू अर्जुन के सामने 4 बड़ी चुनौतियां होने वाली हैं? अल्लू अर्जुन को 4 मुश्किलों का सामना करना है, अब वो क्या हैं चलिए जानते हैं।
छावा
जिस दिन ‘पुष्पा 2’ रिलीज हो रही है उसी दिन विक्की कौशल (Vicky Kaushal), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म छावा (Chhaava) भी रिलीज हो रही है। ऐसे में अल्लू अर्जुन को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इस फिल्म में विक्की कौशल- छत्रपति संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) के किरदार में नजर आने वाले हैं। बॉक्स ऑफिस में दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश होगा और अब कौन बाजी मारेगा ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा।
भंवर सिंह शेखावत
‘पुष्पा’ में भंवर सिंह शेखावत से अल्लू अर्जुन ने कुछ ऐसा बदला लिया था जिसके बाद वो तिलमिला गया था। पुष्पा और भंवर सिंह शेखावत की मुलाकात पुलिस स्टेशन में हुई थी और पहले इनके बीच चीजें अच्छी थीं, लेकिन एक बदतमीजी के बाद पुष्पा का दिमाग ऐसा खिसका कि उसने भंवर सिंह शेखावत को धूल चटा दी। अब फिल्म के सीक्वल में वो पुष्पा से बदला लेता हुआ नजर आएगा।
मंगलम श्रीनु
पॉपुलर एक्टर सुनील ने फिल्म में मंगलम श्रीनु का रोल निभाया था। मंगलम श्रीनु एक ऐसा किरदार था जो काफी खतरनाक था। पहले वो अपनी पत्नी के भाई के साथ मिलकर लाल चंदन के धंधे को संभालता था, लेकिन पुष्पा ने उनकी नाम के नीचे से इस धंधे को छीन लिया। साथ ही पुष्पा उसके साले को भी मार डालता है। बता दें, मंगलम श्रीनु की पत्नी अपने भाई से बहुत प्यार करती थी और इस बार वो अपने भाई के कत्ल का बदला जरूर लेगी।
यह भी पढ़ें: अपनी फिल्म की एक्ट्रेस से शादी रचाने वाले मशहूर डायरेक्टर M Mohan का निधन, सुकुमारन को बनाया था सुपरस्टार
मोलेटी मोहन
‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन को एक और मुश्किल का सामना करना है और वो है फिल्म में उनका सौतेला भाई। एक्टर अजय ने इस फिल्म में मोलेटी मोहन का किरदार निभाया था, जो अपने भाई की शादी से नाराज है और उनके परिवार को नीचा दिखाने की कोशिश करता है। वो शादी रोकने की कई कोशिशें करता है, अब शादी तो हो गई लेकिन दोनों भाई इस बार आमने-सामने हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 hr agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
3 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
4 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
5 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
6 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
7 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
8 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines