Allu Arjun Arrested: पुष्पा 2 अभी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इसी बीच सनसनी फैलाने वाली खबर आई है कि अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तेलंगाना पुलिस ने लिया हिरासत में ले लिया है। 4 दिसम्बर को हैदराबाद के संध्या सिनेमा में अचानक अल्लू पहुंच गए थे जिसके बाद उन्हें देखने के लिए वहां पर भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में एक 35 साल की महिला की मौत हुई थी जिसका नाम रेवती बताया गया। उसके बच्चे को भी चोट आई थी, और वो बेहोश हो गया था। इस मामले में हैदराबाद पुलिस में केस दर्ज कर लिया गया था, जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आज यानी 13 दिसंबर 2024 को पुष्पा बन वाइल्ड फायर करने वाले अल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर से इंडस्ट्री में हड़कपं मच गया है।
स्क्रीनिंग के दौरान हुआ था हादसा
जानकारी के लिए बता दें कि ये हादसा 4 दिसंबर के दिन हुआ था। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज से ठीक एक दिन पहले। दरअसल अल्लू हैदराबाद के संध्या थिएटर पर स्क्रीनिंग के लिए गए थे।
लोगों को इस बारे में पता चला तो सभी के बीच उन्हें देखने की होड़ लग गई। उसी दौरान वहां पर भगदड़ मच गई और एक 35 साल की महिला की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: karanveer mehra का असली गेम अब देखेंगे लोग, चोट से बौखलाए, घरवालों को दी वार्निंग
अल्लू ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा
इस हादसे के बाद हर तरफ सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद मामले की पुलिस में शिकायत हुई। लेकिन अल्लू ने केस को खारिज करने की मांग की और 11 दिसंबर को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने हादसे पर दुख भी जताया और कहा कि महिला की मौत का उन्हें खेद है।
अल्लू बिना बताए गए थे स्क्रीनिंग पर
दरअसल अल्लू अर्जुन हैदराबाद के संध्या थिएटर पर बिना बताए ही स्क्रीनिंग के लिए गए थे। इस बात पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर जाना किसी भी एक्टर के लिए आम बात है। अल्लू अर्जुन ने सफाई में कहा था कि वो बिना बताए थिएटर पर नहीं गए थे, उन्होंने वहां पहुंचने से पहले पुलिस को इंफॉर्म कर दिया था।
यह भी पढ़ें: पुष्पा 2 को लगा बड़ा झटका, जानें कैसा रहा 8वें दिन का कलेक्शन
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
24 mins agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
22 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines