Pushpa 2 भगदड़ मामले में Allu Arjun को मिली जमानत, 29 दिन बाद राहत

Pushpa 2 stampede case: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन बीते लगभग एक महीने से ‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले में फंसे हुए हैं। वहीं, अब इस मामले में एक्टर को राहत मिली है और कोर्ट ने जमानत दे दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला….

Pushpa 2 stampede case

Pushpa 2 stampede case

विज्ञापन

Pushpa 2 stampede case: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले में शुक्रवार को हैदराबाद की नामपल्ली अदालत ने जमानत दे दी। जी हां, अल्लू अर्जुन को इस मामले में नामपल्ली कोर्ट ने रेगुलर जमानत दे दी है। कोर्ट का ये फैसला आने के बाद हर कोई बेहद खुश है और एक्टर के फैंस की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है।

‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले अल्लू को राहत

गौरतलब है कि आज ‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले में हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट में सुनवाई थी। इस दौरान अदालत ने अर्जुन के हक में फैसला सुनाया और अभिनेता को इस केस में नियमित जमानत दे दी। हालांकि, कोर्ट ने अल्लू को जमानत की शर्तों के तहत 50,000 रुपये के दो जमानती पेश करने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अल्लू को भी बड़ी राहत मिली है क्योंकि बीते लगभग एक महीने से एक्टर का नाम इस केस में फंसा हुआ था।

Advertisment

क्या है मामला? 

इस मामले की बात करें तो ये मामला बीते साल का है। दरअसल, साल 2024 में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज हुई थी। ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होनी थी और इसकी रिलीज से पहले यानी 4 दिसंबर को फिल्म का प्रीमियर था। इस दौरान अल्लू अर्जुन हैदराबाद के संध्या थिएट्र पहुंचे थे। जब अल्लू थिएटर पहुंचे, तो उस वक्त वहां पर बहुत भीड़ थी और जैसे ही लोगों का अल्लू के आने की खबर मिली, तो हर कोई एक्टर की एक झलक पाने के लिए और उनके साथ फोटो लेने के लिए एक्साइटेड हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

14 दिन की न्यायिक हिरासत

इस दौरान थिएटर में भारी भीड़ थी और वहां पर भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला की मौत के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस ने इस केस में अल्लू को अरेस्ट कर लिया। इतना ही नहीं बल्कि मामले में अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, लेकिन एक्टर को उस वक्त ही तेलंगाना हाईकोर्ट से चार हफ्ते की अंतरिम जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन

फिल्म कर रही कमाल की कमाई

वहीं, अब इस केस में अल्लू को नियमित जमानत मिल गई है। इसके साथ ही अगर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की बात करें, तो फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है और धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई को देखकर लग रहा है कि ये कोई नया रिकॉर्ड बना सकती है। अब देखने वाली बात होगी कि इसकी कमाई कहां जाकर रूकेगी?

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ