Allu Arjun Grandmother Death: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम का निधन हो गया है। उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहीं एक्टर की दादी ने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। दादी के निधन की खबर सुनकर अल्लू अर्जुन फिल्म की शूटिंग छोड़ हैदराबाद पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से एक्टर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो काफी दुखी लग रहे हैं। वहीं इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun को क्यों मिला CM रेवंत रेड्डी से Gaddar अवॉर्ड? अभिनेता ने पोस्ट में लिखी दिल की बात
कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?
पुष्पा स्टार की दादी उम्र संबंधी समस्याओं के चलते बीमार थीं। उनके निधन से अल्लू अर्जुन के परिवार के साथ-साथ एक्टर के फैंस भी काफी दुखी हैं। वहीं अल्लू कनकरत्नम का अंतिम संस्कार आज ही हैदराबाद के कोकापेट में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक्टर राम चरण भी अपनी ‘पद्दी’ मूवी की शूटिंग छोड़ हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
एयरपोर्ट से वीडियो वायरल
अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म की शूटिंग के चलते मुंबई में मौजूद थे। जैसे ही दादी के निधन की खबर एक्टर को लगी वो तुरंत हैदराबाद जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गए। मुंबई एयरपोर्ट से एक्टर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर काफी दुखी नजर आ रहे हैं।
दादी ने उतारी थी नजर
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ केस में जब अल्लू अर्जुन को जेल जाना पड़ा था तो जेल से आते ही एक्टर का अपनी दादी के साथ एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। उस वीडियो में अल्लू अर्जुन की दादी अपने पोते की नजर उतारतीं नजर आ रही थीं। इससे पता चलता है कि अल्लू अर्जुन अपनी दादी के बेहद करीब थे। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के फैंस ने इस वीडियो को काफी पसंद किया था।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 की रियूनियन, NATS 2025 ने यूं किया Allu Arjun का वेलकम, किसिक गर्ल ने भी शेयर की फोटो
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
5 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
10 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
11 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
12 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
13 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
15 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
16 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines