AA22xA06 Cast Final: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अक्सर अपनी फिल्म और प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. फैंस को अल्लू की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है. इन दिनों अल्लू अर्जुन अपने मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट AA22xA06 को लेकर चर्चा में हैं. लोगों को अल्लू की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म की कास्ट पर अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म AA22xA06 की फाइनल कास्ट
अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म AA22xA06 की फाइनल कास्ट रिवील कर दी गई है. इस मेगा फिल्म में एक नहीं बल्कि 5 हीरोइन नजर आने वाली हैं. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है, इस फिल्म में 3 बॉलीवुड और 2 साउथ की हीरोइनें नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर नजर आएंगी.
विजय सेतुपति का कैमियो
इसके अलावा फिल्म में साउथ से रश्मिका मंदाना और राम्या कृष्ण अपना जलवा दिखाएंगी. इस फिल्म की मेल कास्ट की बात करें तो इसमें विजय सेतुपति का कैमियो भी देखने को मिलेगा. ये तो सभी जानते हैं कि अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म को शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली कुमार निर्देशित कर रहे हैं.
2027 में आएगी फिल्म
फिल्म की बात करें तो इस फिल्म के लिए 2027 तक इंतजार करना होगा. ये फिल्म एक साइंस-फी एपिक फिल्म है. फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसे सन पिक्चर के बैनर तले बनाया जा रहा है. जानकारी की मानें तो इस फिल्म में अल्लू अर्जुन चार किरदार निभाते नजर आने वाले हैं.
फिल्म का बजट
अल्लू की इस फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट करीब 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इसे देश की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि इस फिल्म में कौन-किस किरदार में नजर आएगा और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा?
यह भी पढ़ें- सरेआम किसे बचाते नजर आए जेह अली खान? सैफ के शहजादे का क्यूट वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines