69th National Film Awards 2023: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के बाद तेलगु स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) भावुक हो गए। अभिनेता को पुष्पा: द राइज़ में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला। अल्लू अर्जुन ने जीत के साथ इतिहास रच दिया। वे सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले पहले तेलुगु अभिनेता बन गए हैं।
अल्लू अर्जुन के लिए ये पल बेहद खास था और ऐसे में अपने दबंग अंदाज के लिए जाने जाने वाले पुष्पा स्टार खुशी के चलते अपने आंसूओ को रोक नहीं पाए। ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में, अल्लू अर्जुन अपने परिवार और निर्देशक सुकुमार सहित पुष्पा की टीम से घिरे हुए थे। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, हॉल में जयकारे गूंज उठे।
जब पुष्पा का दिखा नया रूप
भावुक अर्जुन को सुकुमार को गले लगाते देखा गया जबकि उनके परिवार और दोस्तों ने जश्न मनाया। अर्जुन और सुकुमार स्पष्ट रूप से भावुक थे। दोनों ने कुछ देर तक इस पल का आनंद लिया और एक दूसरे को पकड़े रखा। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन की आंखों से आंसू छलक रहे हैं। वहीं उन्होंने फैंस के साथ भी इसे जमकर सेलिब्रेट किया। उनके घर पर जमावड़ा लग गया और पुष्पा स्टार ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। वे बाहर आए और सबका धन्यवाद कहा।
पुष्पा ने जीते कई अन्य अवॉर्ड
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी जीतने के अलावा, पुष्पा ने सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (गाने) का पुरस्कार भी अपने नाम किया। पुष्पा दिसंबर 2021 में रिलीज़ हुई और न केवल तेलुगु भाषी क्षेत्रों में बल्कि भारत के अन्य हिस्सों में भी जबरदस्त हिट रही। फिल्म के कई प्रतिष्ठित क्षणों को न केवल प्रशंसकों द्वारा बल्कि अभिनेताओं और क्रिकेटरों द्वारा भी सोशल मीडिया पर अपने अंदाज में शेयर किया गया था।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
4 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
6 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
9 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
9 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
10 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
12 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
14 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
15 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines