ऑस्कर के लिए Allu Arjun ने RRR टीम को दी बधाई, पोस्ट में भाई Ram Charan के लिए लिखी ये खास बात
Edited By Nancy Tomar

RRR Naatu Naatu Oscars 2023
Edited By Nancy Tomar

RRR Naatu Naatu Oscars 2023
RRR Naatu Naatu Oscars 2023: एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म आरआरआर (RRR) ने 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscar 2023) की बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में पुरस्कार जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थियेटर में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इस खास मौके पर एक के बाद एक दिग्गज टीम को बधाई दे रहे हैं। अब ‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने भी टीम ‘आरआरआर’ को उनकी इस जीत के लिए बधाई दी है।
‘पुष्पा’ स्टार ने ट्विटर पर टीम ‘आरआरआर’ को बधाई देते हुए लिखा है कि ‘भारत के लिए बड़ा पल, ऑस्कर में तेलुगू गाने पर थिरकते लोगों को देखकर खुशी हुई। मास्टर @mmkeeravaani garu, @boselyricist garu, @premrakchoreo , भाइयों @Rahulsipligunj, @kaalabhairava7, मेरे प्यारे पैन इंडिया स्टार्स, मेरे प्यारे भाई @AlwaysRamCharan, हमारे तेलुगू गौरव @tarak9999 दुनिया को अपने कदमों पर नचाने वाले और इसके पीछे वो शख्स @ssrajamouli गारू इस जादू को करने के लिए भारतीय सिनेमा के लिए दिल को छू लेने वाला पल #RRR.’
Big moment for INDIA 🇮🇳.
Elated to see a Telugu song shaking at the Oscars . Biggest Congratulations to @mmkeeravaani garu , @boselyricist garu , @premrakchoreo master , brothers @Rahulsipligunj , @kaalabhairava7 , my beloved global stars , my lovely brother @AlwaysRamCharan— Allu Arjun (@alluarjun) March 14, 2023
बता दें कि फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ की जीत पर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं और लगातार इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं। साथ ही फिल्मी हस्तियों से लेकर क्रिकेटर, राजनेता और बाकी पेशे के सभी लोग टीम को बधाई दे रहे हैं।
राणा दग्गुबाती, विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु, नागार्जुन, रश्मिका मंदाना, महेश बाबू, रजनीकांत से लेकर बाकी सितारों ने टीम ‘आरआरआर’ को बधाई दी है और अब अल्लू अर्जुन ने भी टीम को बधाई दी हैं। साथ ही कुछ लोग शो की लाइव टेलीकास्ट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिस पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) में राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr Ntr) ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। साथ ही फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन का भी महत्वपूर्ण रोल देखने को मिला था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: