Allu Arjun Case: अल्लू अर्जुन मामले को लेकर फिल्म निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर न्याय व्यवस्था और प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की है। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब किसी कार्यक्रम में अभिनेता और अभिनेत्रियों की गिरफ्तारी होगी?
राम गोपाल वर्मा ने allu arjun केस में उठाए ये 4 सवाल
1. पुष्करालो (महास्नान), ब्रह्मोत्सवों जैसे उत्सवों में भगदड़ में भक्तों को गिरने पर क्या देवताओं को गिरफ्तार किया जाएगा?
2. चुनाव प्रचार के दौरान किसी के गिरने पर क्या राजनीतिक नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा?
3. प्री-रिलीज़ फंक्शन्स में किसी के गिरने पर क्या हीरो, हीरोइनों को गिरफ्तार किया जाएगा?
4. सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस आयोजकों को छोड़कर फिल्म हीरोज और जन नेताओं को कैसे नियंत्रित कर सकती है?
नामपल्ली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चंचलगुडा जेल भेजा था
बता दें अल्लू अर्जुन को शुक्रवार शाम तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत प्रदान की है। इससे पहले नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चंचलगुडा जेल भेजा था। बता दें संध्या थिएटर में उनकी फिल्म पुष्पा 2 की प्रीमियर के दौरान भगदड़ हो गई थी। इस दौरान दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती (39) नाम की महिला की मौत हुई थी।
पुलिस ने किया है गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
महिला की मौत के बाद अभिनेता के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इस केस को एक्टर ने तेलंगाना हाई कोर्ट में चुनौती दी है। फिलहाल इस मामले की सुनवाई कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को जमानत देते हुए कहा कि हर किसी को जीवन का अधिकार है। वहीं, पुलिस के अनुसार उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार और गहनता से जांच के बाद अभिनेता और अन्य लोगों को आरोपी बनाया है।
ये भी पढ़ें: Allu Arjun के अरेस्ट होने से पहले के 3 मिनट 46 सेकंड कैसे? VIDEO में दिखी एक्टर की खामोशी और पत्नी की चिंता
ये भी पढ़ें: Pushpa 2 एक्टर के खिलाफ या साथ आए Varun Dhawan? Allu Arjun की गिरफ्तारी के बाद जताई ये चिंता!
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines