हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्यों इतने फेमस हैं Allu Arjun? खुद को Massy Hero बताते हैं Pushpa 2 के एक्टर

Allu Arjun Birhday Special: अल्लू अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। आज एक्टर का जन्मदिन है और इस खास मौके पर अल्लू फैंस को बड़ी ट्रीट देने के लिए तैयार हैं। जी हां, आज इस फिल्म का टीजर जारी किया जाएगा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Allu Arjun, image credit- Google

Allu Arjun Birhday Special: आज यानी 8 अप्रैल को साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का बर्थडे है। भई इतना खास मौका है, तो कुछ न कुछ खास होना तो बनता ही है। इसलिए आज हम आपको अल्लू अर्जुन के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं। आइए जानते हैं…

अल्लू ने दिए फैंस के सवालों के जवाब 

दरअसल, हर कोई अपने चहेते स्टार के बारे में जानना चाहता है। इस लिस्ट में एक्टर अल्लू अर्जुन के फैंस भी आते हैं…जी हां, एक इंटरव्यू में अल्लू ने खुद अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए थे। सुपरस्टार ने उन सवालों के जवाब दिए, जिनको फैंस गूगल पर सर्च करते हैं तो अल्लू को लेकर यूजर्स क्या सर्च करते हैं? आइए जानते हैं…

सवाल- क्या अल्लू अर्जुन को हिंदी आती है?
जवाब- हां मैं हिंदी समझ लेता हूं, लेकिन ज्यादा बोल नहीं पाता

सवाल- क्या अल्लू अल्कोहल का सेवन करते हैं?
जवाब- इस सवाल का जवाब अभिनेता हंसकर टाल देते हैं।

सवाल- क्या अल्लू अर्जुन ने कोई टैटू बनवाया है?
जवाब- हां, मेरी बॉडी पर 3 टैटू हैं। उनके हाथ की कलाई पर उनकी पत्नी का नाम लिखा है।

सवाल- अल्लू को Bunny क्यों कहा जाता है?
जवाब- हां, यह मेरे पेट का नाम है।

सवाल- अल्लू अर्जुन फेमस क्यों है?
जवाब- मुझे लगता है कि मेरे स्टाइल और डांस की वजह से.. मुझे ऐसा लगता है।

सवाल- अल्लू अर्जुन को स्टाइलिश स्टार के नाम से क्यों जाना जाता है?
जवाब- मुझे लगता है कि क्लोथिंग की वजह से

सवाल- क्या अल्लू अर्जुन ब्राह्मण हैं?
जवाब- नहीं मैं ब्राह्मण नहीं हूं।

सवाल- अल्लू अर्जुन Classy Hero हैं या Massy Hero?
जवाब- मैं Massy Hero हूं

सवाल- अल्लू अर्जुन का बर्थडे कब है?
जवाब- मेरा जन्मदिन 8 अप्रैल 1982

सवाल- अल्लू अर्जुन बॉलीवुड में कब आ रहे हैं?
जवाब- इसके बारे में तो मुझे भी नहीं पता।

‘पुष्पा 2’ को लेकर चर्चा में हैं अल्लू अर्जुन 

बता दें कि इन दिनों अल्लू अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आज अपने जन्मदिन के खास मौके पर अल्लू अपने फैंस को मेगा ट्रीट भी देने वाले हैं।

जी हां, आज 8 अप्रैल को इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म के टीजर का रिलीज टाइम भी अल्लू ने रिवील कर दिया है। जी हां, आज यानी 8 अप्रैल को ‘पुष्पा 2’ का टीजर 11:07am पर रिलीज किया जाएगा। फैंस इसके लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले ही एक-दूजे से अलग हुए Subha Rajput-Vibhav Roy, कपल ने सगाई तोड़ राहें कीं अलग!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें