Allu Arjun Beat Shahrukh Khan: इन दिनों थिएटर पर अगर किसी की हुकूमत है तो वो है पुष्पा द राज। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रूल ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पुष्पा बन ऐसा कहर मचाया है कि शाहरुख खान की जवान का सबसे बड़ा ओपनिंग रिकॉर्ड भी नष्ट कर दिया है। सबसे खास बात ये है कि इस मूवी ने उस दिन रिकॉर्ड ब्रेक किया है जब न तो वीकेंड था और न ही कोई फेस्टिवल। वर्किंग डे वाले दिन फिल्म रिलीज हुई थी लेकिन फिर भी कमाई के मामले में सभी को पछाड़ दिया है।
पुष्पा के आगे जवान पस्त
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने सबसे ज्यादा कमाई कर एक रिकॉर्ड सेट किया था। मूवी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई थी। लेकिन अब पुष्पा के वाइल्ड फायर के आगे जवान भी पस्त हो गई, क्योंकि पुष्पा 2 ने ओपनिंग डे पर हिंदी वर्जन में 72 करोड़ रुपये की कमाई की एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जो अब तक किसी ने नहीं बनाया था। ऐसे में पैन-इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने शाहरुख खान को भी रेस से बाहर कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि किंग खान की जवान ने पहले दिन 65.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 ने ओपनिंग कलेक्शन में इन 5 फिल्मों को छोड़ा पीछे, अल्लू अर्जुन ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
पुष्पा के कहर के आगे ये 8 फिल्में ढेर
ये तो आप जान ही गए हैं कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 द रूल की जबरदस्त कमाई की है। वहीं इस मूवी ने हिंदी में अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली 8 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
1. पुष्पा 2 द रूल हिंदी: 72 करोड़ रुपये
2. जवान: 65.50 करोड़ रुपये
3. स्त्री 2: 55.40 करोड़ रुपये
4. पठान: 55 करोड़ रुपये
5. एनिमल: 54.75 करोड़ रुपये
6. केजीएफ 2 हिंदी: 53.95 करोड़ रुपये
7. वॉर: 51.60 करोड़ रुपये
8. टीओएच: 50.75 करोड़ रुपये
वीकेंड पर मचाएगी धमाल
पुष्पा 2 ने 5 दिसंबर यानी वीरवार को सिनेमाघरों में धांसू एंट्री मारी थी। लेकिन वर्किंग डे पर ही उनसे एक रिकॉर्ड बना लिया तो आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वीकेंड पर क्या तहलका मचने वाला है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन में सभी को मात दे दी है और अब लग रहा है कि वीकेंड में ये बजट पार कर प्रॉफिट की लाइन में आ जाएगी।
यह भी पढ़ें: तगड़े झटके के बाद भी झुका नहीं Pushpa 2, दूसरे दिन भी तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines