Allu Arjun की गिरफ्तारी केस में मृतक महिला के पति का U-TURN, केस वापस लेने की कही बात

Allu Arjun arrested in Stampede Case: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी मामले में नया मोड़ आया है। दरअसल, कोर्ट में सुनवाई के दौरान मृतक महिला के पति ने केस वापस लेने की बात कही है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

Allu Arjun

Allu Arjun

Allu Arjun arrested in Stampede Case: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत दे दी है। जी हां, आज 13 दिसंबर कोअल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने अरेस्ट किया था। जैसे ही एक्टर अरेस्ट हुए, तो हर कोई हैरान हर गया। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की बातें होने लगी। हालांकि अब अल्लू को बेल मिल गई है, तो सभी खुश हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस केस में नया मोड़ भी आया है।

विज्ञापन

मृतक महिला के पति का U-TURN

दरअसल, मृतक महिला के पति ने मामले में यूटर्न लिया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान मृतक महिला के परिजनों ने मामले में दर्ज FIR वापस लेने की पेशकेश की है। मृतक महिला के पति का कहना है कि मुझे गिरफ्तारी की जानकारी नहीं थी और मैं केस वापस लेने को तैयार हूं। रेवती के पति भास्कर का कहना है कि जिस भगदड़ में मेरी वाइफ की मौत हुई है उससे अल्लू अर्जुन का कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि संध्या थिएटर में दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती (39) नाम की महिला की मौत हुई थी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

क्या था पूरा मामला?

गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इसी महीने की 5 तारीख को रिलीज हुई है। फिल्म की रिलीज से इसका प्रीमियर रखा गया था और इस दौरान भारी तादाद में फैंस पहुंचे थे। इस दौरान अल्लू अर्जुन भी अपने फैंस को सरप्राइज करने के लिए थिएटर पहुंचे थे। अचानक से अपने चहेते को देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए और सभी अल्लू के साथ फोटो खिंचवाने के लिए भी उत्सुक हो गए, लेकिन भारी भीड़ के कारण अचानक से भगदड़ मत गई और इस घटना में एक महिला की जान चली गई।

विज्ञापन

तेलंगाना हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

इसके बाद इस मामले को गंभीरता से लिया गया और अल्लू और थिएटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसी मामले में आज पुलिस ने अल्लू अर्जुन को अरेस्ट किया। आज शाम चार बजे पुलिस ने अल्लू को कोर्ट में पेश किया और नामपल्ली कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए बड़ा आदेश दिया और अल्लू को 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। हालांकि इसके बाद अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत दे दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ