Pushpa 2 Actor Allu Arjun Wife: पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर में प्रीमियर में हुई भगदड़ के दौरान महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद से अल्लू के फैंस का दिल टूट गया है। वहीं अल्लू के गिरफ्तारी से पहले के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वो बड़े ही कूल अंदाज में अपनी वाइफ को किस करते और कॉफी पीते नजर आ रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि पुष्पा 2 स्टार की असली श्रीवल्ली यानी उनकी पत्नी कौन हैं जो कमाई के मामले में पति को टक्कर देती हैं।
कौन हैं अल्लू की पत्नी
सोशल मीडिया पर अल्लू की गिरफ्तारी होने के समय उनकी पत्नी भी उनके साथ हैं जिनके चेहरे पर चिंता दिखाई दे रही है। वहीं अल्लू उन्हें माथे पर किस करते हुए समझा रहे हैं। वहीं अब लोगों के मन में सवाल है कि पुष्पा 2 वाइल्ड फायर करने वाले अल्लू अर्जुन की पत्नी का नाम स्नेहा रेड्डी है। दोनों की जोड़ी की सभी तारीफ करते हैं। अल्लू की पत्नी भी उन्हीं की तरह फेमस हैं और कमाई के मामले में अपने सुपरस्टार पति को टक्कर देती हैं।
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, महिला की मौत के मामले में पुलिस का एक्शन
क्या करती हैं स्नेहा रेड्डी?
अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी बेशक एक्ट्रेस नहीं हैं लेकिन वो किसी सेलिब्रिटी से कम भी नहीं हैं। स्नेहा लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन अपने ग्लैमर अंदाज की वजह से अक्सर स्पॉट हो ही जाती हैं। स्नेहा एक बिजनेस वुमैन हैं, वो Picaboo जैसे प्रोजेक्ट से दुनिया में अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं। ये स्टूडियो प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है। बात एक्ट्रेस की नेटवर्थ की करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो करीब 42 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी लव स्टोरी
अब अल्लू अर्जुन और उनकी असली श्रीवल्ली यानी स्नेहा रेड्डी की लव स्टोरी के बारे में भी जान लेते हैं। दरअसल दोनों की पहली मुलाकात एक शादी में हुई थी। अल्लू स्नेहा को देखते ही उन पर दिल हार बैठे थे। पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और साल 2010 में सगाई की। साल 2011 में कपल ने शादी कर ली और हमेशा के लिए एक हो गए। अल्लू और स्नेहा के दो बच्चे हैं और वो अपनी हैप्पी फैमिली के साथ हैप्पी हैं।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun की गिरफ्तारी FIR दर्ज होने के 8 दिन बाद क्यों? प्रीमियर पर भगदड़ में हुई थी मौत
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines