Raj kundra break silence: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने हाल ही में इंटरव्यू में उन दिनों का जिक्र किया है, जब पोर्नोग्राफी केस में जेल जाना पड़ा था। राज ने बताया कि इसका नुकसान इससे ज्यादा पत्नी शिल्पा शेट्टी को सहना पड़ा। वो अकेले केवल घर और बच्चों को ही नहीं संभाल रही थीं। बल्कि वो लोगों की चुभते सवालों और शक भरी निगाहों का भी सामना कर रही थीं।
आज भी पोर्न किंग की पत्नी कहकर बुलाते हैं लोग
राज ने बताया कि शिल्पा को आज भी पोर्न किंग की पत्नी कहकर ट्रोल किया जाता है। उस समय तो उन्हें लोगों ने ट्रोल करने की सारी हदे पार कर दी थी। उस दौर में शिल्पा का कुछ समय ऐसा भी बीता , जब उन्होंने सोशल मीडिया यूज करना कम कर दिया।
इंटरव्यू में राज ने वैलेंटाइन डे के पोस्ट का जिक्र करते हुए बताया कि जब शिल्पा ने इंस्टा पर उनके साथ फोटो डाली तो किसी ने कमेंट में पोर्न किंग की वाइफ लिखा। राज का मानना है कि इस केस का सबसे अधिक खामियाजा शिल्पा को ही भुगतना पड़ा है। अगर वो एक एक्ट्रेस के पति ना होते तो शायद नुकसान कम होता।
विआन को गूगल सर्च करने की थी मनाही
राज कुंद्रा ने बताया कि कोई भी पिता नहीं चाहेगा कि उसके बारे में उनके बच्चे को कुछ भी गलत पता चले, इसलिए वो भी नहीं चाहते हैं। जब वो जेल में थे तो विआन 10 साल का था, स्कूल में भी उससे बच्चे सवाल करते थे। शिल्पा ने विआन को समझाया हुआ था कि पापा कई सारे सवालों का जवाब देने गए हैं। जब काम खत्म हो जाएगा वो लौट आएंगे।
इसके अलावा शिल्पा ने विआन को राज का नाम गूगल करने के लिए भी मना कर रखा था।
पोर्नोग्राफी केस को लेकर राज ने क्या कहना है
राज ने इंटरव्यू में पोर्नोग्राफी केस में खुद के इन्वॉल्वमेंट पर भी बात की। उनका कहना है कि इस केस में उनका इतना ही दोष है कि बेटे विआन के नाम पर जो कंपनी है वो केनरिन कंपनी के सर्विस देती है। ये कंपनी उनके जीजा की है, और हॉटशॉट्स ऐप उसी की कंपनी है।
बेटे आर्यन के जेल जाने पर शाहरुख पर भी उठे थे कई सवाल
मंबई क्रूज ड्रग पार्टी में जब शाहरुख के बेटे आर्यन जेल गए, तो शाहरुख को भी बहुत ट्रोल किया गया। शाहरुख और गौरी के परवरिश पर तो सवाल उठे ही। इसके साथ ही कई लोग शाहरुख को भी जज कर के कहने लगे कि क्या पता वो भी वैसे ही होंगे।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines