Nirvaan Birla कौन? जिन्हें 49 साल की Ameesha Patel ने बताया 'डार्लिंग', नेट वर्थ उड़ा देगी होश!

Ameesha Patel Boyfriend Nirvaan Birla: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल हाल ही में एक मिस्ट्री मैन के साथ दुबई में स्पॉट हुईं। आखिर कौन हैं निर्वाण बिड़ला, चलिए आपको बताते हैं।

अमीषा पटेल

अमीषा पटेल

Ameesha Patel Boyfriend Nirvaan Birla: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार एक्ट्रेस की निजी लाइफ उनकी चर्चाओं का कारण बन गई है। दरअसल हाल ही में अमीषा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो बिजनेसमैन निर्वाण बिड़ला के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में अमीषा निर्वाण के काफी करीब नजर आ रही हैं और कैप्शन में उन्होंने उन्हें निर्वाण को ‘डार्लिंग’ बताया है। जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, इंटरनेट पर अफवाहों और कयासों का सिलसिला शुरू हो गया कि क्या अमीषा और निर्वाण एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? हालांकि इस बारे में दोनों ने फिलहाल कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। आखिर कौन हैं निर्वाण बिड़ला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

अमीषा-निर्वाण की कोजी पिक्चर वायरल

अमीषा की ये तस्वीर दुबई की बताई जा रही है, जहां दोनों एक साथ समय बिता रहे हैं। तस्वीर में निर्वाण अमीषा के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। दोनों कैमरे को देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमीषा ने लिखा, ‘दुबई में अपने डार्लिंग निर्वाण के साथ एक शानदार शाम बिताई।’ इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर लोग दोनों के रिश्ते के बारे में अटकलें लगाने लगे हैं। एक यूजर ने उन्हें कपल तक कह दिया, तो वहीं कुछ ने ये भी कह दिया कि अमीषा को अब ‘तारा सिंह’ से भी आगे बढ़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

कौन हैं निर्वाण बिड़ला?

अब सवाल ये उठता है कि आखिर अमीषा के साथ दिखाई दे रहे निर्वाण बिड़ला कौन हैं? दरअसल निर्वाण बिड़ला ओपन माइंड्स एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और बिड़ला ब्रेनियाक्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वो यशोवर्धन बिड़ला और अवंती बिड़ला के बेटे हैं। बिड़ला समूह के प्रमुख यशोवर्धन बिड़ला की कुल संपत्ति अरबों में आंकी जाती है।

विज्ञापन

निर्वाण ने अपनी पढ़ाई मैनेजमेंट में की और उसके बाद फैमिली बिजनेस को संभालते हुए उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इसके अलावा वो एक गायक भी हैं और हारमोनियम बजाने में माहिर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति भी करोड़ों में है और वो अपने परिवार के साथ बड़े बिजनेस एंपायर को चला रहे हैं।

विज्ञापन

अमीषा और निर्वाण के रिश्ते पर कयास

अमीषा और निर्वाण की तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया पर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों का अफेयर चल रहा है, खासकर जब अमीषा ने निर्वाण को ‘डार्लिंग’ कहा। हालांकि, अब तक दोनों ने इस संबंध में किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है। इस बीच निर्वाण ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘टू मच फन, लव यू’, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिल गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ