Alizeh Agnihotri Film Farrey Teaser: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘फर्रे’ का टीजर शेयर किया है। इस फिल्म से भाईजान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री डेब्यू करने वाली है।
अपने डेब्यू को लेकर सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री इन दिनों चर्चा में भी है। सलमान खान ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए बेहद शानदार कैप्शन लिखा है। वहीं, अगर फिल्म के टीजर की बात करें तो वो फैंस को खूब पसंद आता है।
यह भी पढ़ें- Swara Bhaskar के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर लिखा- एक प्रार्थना सुनी गई
सलमान खान ने शेयर किया फिल्म ‘फर्रे’ का टीजर
सलमान खान ने अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि मैं तो ये ‘F’ वर्ड की बात कर रहा था, आपने क्या सोचा! #FarrayTeaser आउट। बता दें कि इससे पहले भी सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि सुबह-सुबह एक नया F वर्ड सीखा। चार बजे बताऊंगा, फिल्म का टाइटल होगा- फर्रे
फिल्म ‘फर्रे’ की कहानी
वहीं, अगर अपकमिंग फिल्म ‘फर्रे’ के टीजर की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि अलिजेह ऑस्ट्रेलिया के एक स्कूल में पढ़ाई करती नजर आ रही है। सौमेंद्र पाधी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘फर्रे’ की कहानी स्कूल के बच्चों के आसपास घूमती है। बता दें कि इस फिल्म को 24 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अलिजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म को सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है।
फिल्म ‘फर्रे’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार
बता दें कि अलिजेह अग्निहोत्री सलमान खान की बहन अलवीरा खान और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। अलिजेह की फिल्म का टीजर सामने आने के बाद फैंस को बेसब्री से उनकी फिल्म का इंतजार है। इसके साथ यूजर्स भी सलमान के पोस्ट पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि वेटिंग। दूसरे यूजर ने लिखा कि बेस्ट ऑफ लक। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर सलमान के पोस्ट पर कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
5 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
7 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
8 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
11 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
11 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
12 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines