(Report By: Subhash K Jha) ‘क्वीन ऑफ इंडिपॉप’ अलीशा चिनॉय दुनिया भर में मशहूर हैं। बॉलीवुड में उन्हें खूब कामयाबी मिली बावजूद इसके उन्होंने इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया। अब अलीशा चिनॉय ने बॉलीवुड छोड़ने पर चुप्पी भी तोड़ी है और इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री का हाल बताते हुए शॉकिंग बयान दिया है। इसके साथ ही अलीशा चिनॉय ने अपनी पर्सनल लाइफ पर भी टिप्पणी की है और अपने दिल का हाल बयां किया है। लव लाइफ में अलीशा चिनॉय बेहद अनलकी रहीं और अब इस पर उन्होंने खुलकर बात की है।
सिंगल होने पर छलका अलीशा चिनॉय का दर्द
आपको बता दें, 60 साल की हो चुकीं अलीशा चिनॉय सिंगल हैं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं अब कई सालों से अकेली हूं और अगर मैं ये कहूं कि मुझे अपनी लाइफ में किसी स्पेशल की कमी महसूस नहीं हुई, तो मैं झूठ बोलूंगी। बिना साथी के रहना मेरे लिए बेहद मुश्किल रहा है, लेकिन प्यार मेरी फितरत और किस्मत में नहीं है। ग्रहों से बलवान कोई नहीं होता।’
अलीशा चिनॉय के नसीब में नहीं था प्यार
अलीशा चिनॉय ने आगे कहा, ‘जिसे नियति ने आपके लिए नहीं चाहा है, ऐसी किसी भी चीज की तलाश में लगे रहने और उसे पाने की कोशिश में बार-बार खुद को चोट पहुंचाने से अच्छा है कि आप कर्म संबंधी सच को एक्सेप्ट कर लें।’ आपको बता दें, अलीशा चिनॉय ने साल 1986 में राजेश झावेरी (Rajesh Jhaveri) से शादी की थी। करियर के रफ्तार पकड़ने के बाद कपल अलग हो गए। साल 2003 में वो एक कनाडाई म्यूजिशियन और एंटरप्रेन्योर Romel Kazzouah के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, उनका ये रिश्ता भी टूट गया।
यह भी पढ़ें: ‘म्यूजिक बिजनेस में बहुत करप्शन है’, ‘क्वीन ऑफ इंडिपॉप’ अलीशा चिनॉय ने खोली इंडस्ट्री की पोल
प्यार बनकर रह गया फैंटेसी
अलीशा चिनॉय का कहना है कि रिश्ते में वो सब कुछ दे देती हैं ताकि वो रिश्ता चल सके, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने कहा, ‘मैं जिंदगी में प्यार की कमी महसूस नहीं करती, ये कहना झूठ होगा। बेशक मैं ये कमी महसूस करती हूं, लेकिन इतने सालों के बाद प्यार मेरे बिस्तर पर रियलिटी के बजाय, मेरे दिमाग में एक फैंटेसी बन गया है। सच्चाई कड़वी होती है और मुझे ये मानना पड़ेगा कि मेरे लिए अकेले रहना ही बेहतर है। प्यार गाने में ही अच्छा लगता है। मैं अपने महल की रानी बनकर खुश हूं।’
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
46 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines