Aliens Movies On OTT: दुनियाभर से कई बार UFO और एलियंस को देखने जाने के दावे किए जाते रहे हैं, जिसके कई फोटो-वीडियो भी समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब ये एक ऐसा टॉपिक बन चुका है, जिससे साइंस की दुनिया ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी अछूती नहीं रही। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ऐसी कई फिल्में देखने को मिल जाएंगी, जो UFO (Unidentified Flying Object) और एलियन थ्योरी पर बेस्ड हैं।
इसी को देखते हुए लोगों के अंदर भी इन चीजों को लेकर इंटरेस्ट बढ़ता जा रहा है। अगर आप भी UFO और एलियन के बारे में जाने या देखने में इंटरेस्ट रखते हैं तो आज हम आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप ओटीटी (Aliens Movies On OTT) पर देख सकते हैं। इस लिस्ट में हॉलीवुड की 5 बेहतरीन एलियन पर आधारित फिल्में हैं, जो आपको इंप्रेस कर सकती हैं।
The Tomorrow War
साल 2021 में आई ‘द टूमोर्य वॉर’ एक बेहतरीन एलियन बेस्ड मूवी है, जिसमें दिखाया जाता है कि पूरी पृथ्वी पर तब अचानक हलचल मच जाती है जब भविष्य से आया टाइम ट्रैवलर्स का ग्रुप बताता है कि साल 2051 में एलियंस और इंसानों के बीच लड़ाई चल रही है।इस फिल्म को IMDb पर 7 रेटिंग मिली है। इस फिल्म को अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं।
Prometheus
साल 2012 में आई ‘प्रोमेथियस’ भी परग्रहियों पर आधारित फिल्म हैं, जो एलियंस के बारे में लोगों का बिलकुल अलग नजरिया दिखाती है। फिल्म में ऐसा दिखाया जात है कि हो सकता है कि दूसरे ब्रह्माण्ड पर भी हम इंसानों की तरह ही एलियंस डेवलप हुए हैं और हम उनके ही वंशज हैं। इस फिल्म को भी IMDb पर 7 रेटिंग मिली है। ये फिल्म भी अमेज़न प्राइम पर मिल जाएगी।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
Arrival
साल 2016 में आई ‘अराइवल’ भी एलियन थ्योरी बेस्ड मूवी है, जिसमें दिखाया गया है कि अगर एलियंस कभी पृथ्वी पर आ गए तो उसने कम्युनिकेट करना इंसानों के लिए कितना मुश्किल होगा। इंसान कैसी उनकी भाषा को समझ पाएंगे और अगर नहीं समझ सके तो इसका क्य नतीजा हो सकता है? फिल्म को IMDb पर 8 रेटिंग मिली है, जिसको अमेज़न प्राइम पर देखा जा सकता है।
यह भी पढे़ं: OTT फैंस के लिए यह हफ्ता होने वाला है खास, रिलीज होंगी ये बेहतरीन सीरीज और फिल्में
Interstellar
साल 2014 में आई फिल्म ‘इंटरस्टेलर’ की कहानी भविष्य में लिखी गई है, जिसमें बताया गया है कि एक दिन मानव जाति, प्राकृतिक संसाधनों का ज्यादा इंस्तेमाल करते हुए, अपने धर्म और कर्तव्यों की अनदेखी के चलते पृथ्वी को बर्बाद कर देते हैं, जिसके बाद जब ये धरती रहने लायक नहीं रह जाती तब वो दूसरे गृह पर घर बनाने की तलाश शुरू करते हैं। इस फिल्म को अमेज़न प्राइम पर देखा जा सकता है।
A Quiet Place
साल 2018 में आई ‘ए क्विट प्लेस’ की कहानी धरती पर कब्जा कर चुके खास एलियंस के बारे में है, जो अच्छी तरह से सुन सकते है, लेकिन देख नहीं सकते। ऐसे में इंसान कैसे इनसे बच सकते हैं और एक जगह से दूसरी जगह जाकर रह सकते हैं? इस फिल्म को IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है। फिल्म को अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
4 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
6 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
8 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
11 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
12 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
13 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
14 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines