Nawazuddin-Aaliya: बॉलीवुड के दमदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Alia Siddiqui) के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
पत्नी आलिया सिद्दीकी से अनबन के चलते नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया दोनों ही सुर्खियों में हैं। बीते कुछ वक्त पहले एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बच्चों की पढ़ाई को लेकर एक सवाल उठाया था, जिस पर हाल ही में उनकी पत्नी आलिया ने रिएक्ट किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया बच्चों की पढ़ाई को लेकर बात करती नजर आ रही है। इस वीडियो में आलिया ने कहा कि- बच्चों की पढ़ाई पर कोई भी असर नहीं पड़ रहा है, कोई भी क्लास मिस नहीं हो रही है।
हालांकि उससे बेहतर ही हो रही है, जितना बच्चे दुबई में कर रहे थे, उससे कई ज्यादा बेहतर भारत में हो रही है, तो उनकी कोई भी चीज पर असर नहीं हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बताते चलें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी के दो बच्चे है, जिसमें से एक बेटा और एक बेटी है।
जल्द होने वाला है नवाजुद्दीन और आलिया का तलाक
वहीं, हाल ही में नवाजुद्दीन की पत्नी ने एक इंटरव्यू के दौरान तलाक को लेकर भी बात की थी। आलिया ने कहा था कि नवाजुद्दीन और उनका तलाक जल्द ही ऑफिशियल तौर पर होने वाला है।
वहीं, नवाज ने अपनी अलग रह रही पत्नी आलिया के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया हुआ है। वहीं, एक इंटरव्यू में आलिया सिद्दीकी ने खुलासा करते हुए बताया था कि नवाज ने उनसे समझौते के लिए संपर्क किया था।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 3 अप्रैल को हाजिर होने का दिया आदेश
इतना ही नहीं बल्कि बीते दिन इस मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी, जिसमें कोर्ट ने नवाजुद्दीन, उनकी पत्नी और भाई को 3 अप्रैल को हाजिर होने का आदेश भी दिया है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
7 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
10 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
12 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
13 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines