हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं दुनिया भर में फिल्म…', Alia Bhatt को मिला गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

Alia Bhatt Won Golden Globes Horizon Award: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. अभिनेत्री खुद के जुड़े अपडेट्स भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं.

विज्ञापन
Alia Bhatt. IMAGE CREDIT- instagram

Alia Bhatt Won Golden Globes Horizon Award: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती हैं. अभिनेत्री के काम को लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिलता है. फैंस को भी आलिया की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बीच अब आलिया को गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. एक्ट्रेस ने इसको लेकर पोस्ट भी शेयर किया है.

आलिया ने पोस्ट किया शेयर

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में आलिया ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो कमाल की खूबसूरत लग रही हैं. रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का पांचवां संस्करण सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया गया. इस इवेंट में ट्यूनीशियाई अभिनेत्री हेंड सबरी के साथ आलिया को सम्मानित किया गया है, जिन्हें उमर शरीफ अवॉर्ड से नवाजा गया.

गोल्डन ग्लोब्स से सम्मानित

इस सम्मान को पाने के बाद आलिया ने कहा कि गोल्डन ग्लोब्स से सम्मानित होना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है. आलिया ने कहा कि मैं दुनिया भर में फिल्म और टेलीविजन में बदलाव ला रही उम्मीदों और नई पीढ़ी की ओर से बोलने के मौके लिए बेहद आभारी हूं. मेरे लिए ये सच में बेहद सम्मान की बात है.

विज्ञापन

हेलेन होहेन ने क्या कहा?

इसके अलावा गोल्डन ग्लोब्स की अध्यक्ष हेलेन होहेन ने भी आलिया की तारीफ की. उन्होंने कहा कि आलिया को ये अवॉर्ड देते हुए बेहद खुशी हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि ये अवॉर्ड अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए है. आलिया ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने इस इवेंट की कई झलकियां शेयर की हैं, जिनपर फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया है.

फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर सुर्खियों में आलिया

आलिया के इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए उन्हें जमकर बधाई दी है. इसके अलावा अगर आलिया की बात करें तो आलिया भट्ट अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 50 साल की उम्र में भी कुंवारा है ये एक्टर, अब विलेन बन जीत लिया हर किसी का दिल

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola