Alia Bhatt Whatsapp Chat Viral: आलिया भट्ट बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अब तक सिनेमा की दुनिया में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं हैं। हाल ही में आलिया ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल किया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था। इसको लेकर आलिया को खूब सराहना भी मिली थी। इसी बीच अब आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट की व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें आलिया बता रही हैं कि एक बच्ची की मां होने के बाद भी वह अपनी बहन के भरोसे रहती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आलिया ने आखिर किस वजह से ऐसा कहा है।
स्किन केयर करती दिखी थीं
दरअसल आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान के बच्चे हैं। आलिया का अपने सिबलिंग्स से अच्छा बॉन्ड है, लेकिन वह अपनी बहन शाहीन भट्ट के सबसे ज्यादा करीब हैं। दोनों अक्सर साथ में नजर आती हैं। कभी वह फोटोज शेयर करती हैं तो कभी स्किन केयर करती हुई नजर आती हैं। कुछ दिन पहले दोनों का यूट्यूब पर एक व्लॉग सामने आया था, जिसमें दोनों स्किन केयर करते हुए नजर आ रहे थे।
सामने आई व्हाट्सएप चैट
अब आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है, जो कि दोनों बहनों की व्हाट्सएप चैट है। इसमें आलिया बता रही हैं कि वह आज भले ही एक बेटी की मां हो गई हैं, लेकिन आज भी अपनी बहन के भरोसे हैं। वह छोटी बहन पर ही डिपेंड रहती हैं। इस चैट में दोनों खाने-पीने को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। आलिया की छोटी बहन उनको मदद कर रही हैं कि उनको क्या खाना चाहिए क्या नहीं।
image credit: instagram
शेयर की स्टोरी
आलिया ने बहन को मैसेज किया कि क्या उन्हें पोहा खा लेना चाहिए तो शाहीन ने उन्हें राय दी कि उन्हें खाने में दही चावल और आलू फ्राई खाना चाहिए। पोहा वह बाद में ब्रेकफास्ट में खा सकती हैं। बस फिर क्या आलिया को छुटकी का आइडिया बहुत पसंद आया। उन्होंने इस बातचीत को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines