Met Gala 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस बार मेट गाला 2023 में डेब्यू किया है। इस इवेंट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने व्हाइट गाउन पहनकर एंट्री की।
इस ड्रेस में एक्ट्रेस बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। अब आलिया भट्ट के इस लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो फैंस को भी बहुत पसंद आ रही है।
Alia Bhatt at Met Gala 2023
व्हाइट गाउन में आलिया भट्ट ने की एंट्री
आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मेट गाला 2023 के अपने लुक की फोटोज को शेयर किया है। इस इवेंट के लिए आलिया भट्ट ने डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा मोतियों से सजाए गए खूबसूरत व्हाइट गाउन को पहना था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने लुक को मैचिंग ग्लव्स और यूनिक ईयररिंग्स पहनकर पूरा किया।
Alia Bhatt at Met Gala 2023
फैंस को पसंद आ रही फोटोज
इसके साथ ही अभिनेत्री अपने हेयर स्टाइल मिडल पार्टिंग के साथ बेहद ग्लैमरस लग रही थी। आलिया भट्ट की ये फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है और फैंस भी इन तस्वीरों को खूब लाइक और पसंद कर रहे हैं।
Alia Bhatt at Met Gala 2023
आलिया की बहन ने भी शेयर की एक्ट्रेस की फोटोज
इसके साथ ही आलिया के दिलकश लुक की तस्वीरों को उनकी बहन शाहीन भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही शाहीन ने अपनी प्यारी बहन की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में एंजेल भी लिखा है।
एक्ट्रेस आलिया ने भी फैंस के लिए अपनी खूबसूरत व्हाइट गाउन की तस्वीरों को शेयर किया है। वहीं, एक्ट्रेस आलिया ने इससे पहले भी अपने मेट गाला के लिए हिडन लुक की फोटो को शेयर किया था।
‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से पहले हुआ आलिया का मेट गाला डेब्यू
बता दें कि आलिया का मेट गाला में ये अपीयरेंस उनके हॉलीवुड डेब्यू ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से पहले हुआ है। ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसी सीरीज होगी। फिल्म में गैल, जेमी और आलिया के अलावा सोफी ओकोनेडो, मथियास श्वेघोफर, जिंग लुसी और पॉल रेडी हैं। वहीं, टॉम हार्पर द्वारा इसे डायरेक्ट किया गया है।
न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा मेट गाला
बता दें कि मेट गाला सबसे बड़ी फैशन नाइट्स में से है। ये इवेंट न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है। यह कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट एग्जीबिशन को सेलिब्रेट करता है। वहीं, इस साल मेट गाला की थीम “कार्ल लेगेरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी” है।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 hr ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
3 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
5 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
8 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
9 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines