Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। साथ ही अभिनेत्री के फैंस एक्ट्रेस की झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं और इसलिए पैपराजी अक्सर आलिया के फोटोज और वीडियो क्लिक करते रहते हैं।
इस बीच अब एक्ट्रेस बीते दिन पैपराजी नहीं बल्कि उनमें से एक की मां से मिली। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भी आलिया की खूब तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः PS 2 Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म, 10वें दिन किया इतना कलेक्शन
ग्लोबल स्पोर्ट्स पिकलबॉल चैंपियनशिप में लिया भाग
बता दें कि बीते दिन आलिया ने मुंबई में ग्लोबल स्पोर्ट्स पिकलबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया। इस दौरान एक फोटोग्राफर अपनी मां को एक्ट्रेस से मिलाने के लिए लेकर आए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आलिया और फोटोग्राफर की मां की मुलाकात होती है। साथ ही एक्ट्रेस उनसे हाथ भी मिलाती है। इसके साथ ही आलिया मजाक में फोटोग्राफर की मां से शिकायत करते हुए कहती है कि उनका बेटा उन्हें परेशान करता है।
‘आपका बेटा बहुत परेशान करता है मुझे’- आलिया भट्ट
साथ ही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आलिया फौरन उनकी तरफ बढ़ती हैं और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करती हैं। साथ ही वह अपने हाथ भी हिलाती हैं और कहती हैं, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।’ साथ ही फोटोग्राफर की ओर इशारा करते हुए आलिया मजाक में कहती हैं, ‘आपका बेटा बहुत परेशान करता है मुझे… नहीं, बहुत अच्छा काम करता है।’ इसके बाद आलिया ने उनके साथ फोटो क्लिक कराया और फोटोग्राफर से कहा, ‘आराम से ले कर जाओ।’
ये भी पढ़ेंः Lal Salaam First Look: ‘आंखों पर चश्मा… स्टाइलिश टोपी…’, ‘लाल सलाम’ से रजनीकांत का फर्स्ट लुक आउट
आलिया वर्कफ्रंट
आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो को देखकर हर कोई एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहा है। इस वीडियो पर सभी अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, अगर आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आलिया भट्ट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली है। साथ ही एक्ट्रेस ‘द हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी नजर आएंगी। इसके साथ ही आलिया प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा भी’ नजर आने वाली हैं।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
58 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines