Jigra Box Office Collection Day 3: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘जिगरा’ के तीसरे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जारी कर दी गई है। फिल्म ‘जिगरा’ ने धीमी ओपनिंग की थी। इस फिल्म को एवरेज रिव्यू मिले थे। फिल्म ‘जिगरा’ को छुट्टी के मौके पर रिलीज किया गया था। दशहरा वाले दिन रिलीज होने के बावजूद भी फिल्म को उम्मीद से भी कम हाईप मिली थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म ‘जिगरा’ में भाई-बहन की कहानी को सराहा जा रहा है। इसी बीच फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट को जारी कर दिया गया है। आइए देखते हैं कि फिल्म ‘जिगरा’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की है।
फिल्म ‘जिगरा’ ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। इस फिल्म को छुट्टी वाले दिन का बिल्कुल भी फायदा नहीं मिला था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 4.55 करोड़ रुपए की कमाई की थी। आलिया भट्ट की फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखा गया था। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 6.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म ‘जिगरा’ के तीसरे दिन कमाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आलिया भट्ट और वेदांग की फिल्म ने रविवार को 4.55 करोड़ रुपए की कमाई की है। ये शाम तक के आंकड़े हैं। इन आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। फिल्म की कमाई को देखते हुए ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म को वीकेंड की छुट्टी का फायदा मिला है। फिल्म ‘जिगरा’ की अब तक की टोटल कमाई 15.55 करोड़ की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: Oviya Private Video: एक्ट्रेस ने MMS लीक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अगली बार…
Jigra Box Office Collection
फिल्म ‘जिगरा’ बजट- कास्ट
वासन बाला के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘जिगरा’ को सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा में तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म ‘जिगरा’ के टोटल बजट की अगर बात करें तो इसको 80 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। फिल्म ‘जिगरा’ में आलिया और वेदांग के अलावा मनोज पावा, विवेक गोबर और और राहुल रविंद्रन जैसे कलाकार भी हैं। आलिया ने सहमी और बेखौफ और कभी ना हौसला हारने वाली बहन के किरदार को बड़े ही अच्छे से निभाया है, वेदांग ने भी बहुत अच्छा काम किया है। दोनों भाई -बहन का प्यार बड़े पर्दे पर खुलकर नजर आया है। फिल्म के बाकी के कलाकारों ने अपने किरदार को बेहतरीन रूप से निभाया है।
दिव्या ने फिल्म ‘जिगरा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बताया था फर्जी
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस थिएटर में फिल्म ‘जिगरा’ देखने पहुंची हैं। इस दौरान थिएटर पूरा का पूरा खाली नजर आ रहा है। इस फोटो में दिव्या ने आलिया भट्ट के पास सच में जिगरा होने की बात लिखी और बोला कि उनके पास सच में जिगरा है। साथ ही फिल्म के फर्जी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नाराजगी जाहिर की थी। दिव्या खोसले के पोस्ट का जवाब देते हुए करण जौहर ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए तंज कसा था।
यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर से जलते हैं सैफ अली खान! करीना ने खुद बताई अपने पति की सच्चाई
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines