बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फाइनली अपने फैंस की ख्वाहिश पूरी कर दी है। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 से उनका रेड कार्पेट लुक सामने आ गया है। ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। कान्स में डेब्यू करते हुए आलिया ने ऑफ शोल्डर गाउन चुना जिसमें वह बेहद प्यारी नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात ये रही कि इस लुक के साथ आलिया ने नो जूलरी लुक चुना। वहीं जिस चीज में लोगों का नजरें थम गईं वह था आलिया भट्ट का देसी टोटका जो उन्होंने कान्स में डेब्यू करने से पहले आजमाया था।
विदेश में आजमाया देसी टोटका
आलिया भट्ट का कान्स रेड कार्पेट से वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस विदेशी मीडिया को पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान आलिया ने खुद को बुरी नजर से बचाने के लिए काला टीका लगाया हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब कैमरा आलिया के पीछे की ओर जाता है, तो एक्ट्रेस के कान के पीछे काजल का काला टीका लगा हुआ नजर आ रहा है। इस तरह उन्होंने विदेश में भारतीय टोटका आजमाया है।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor या डिवोर्स रूमर्स पर ब्रेक? Aishwarya Rai के ‘देसी लुक’ पर क्या बोले यूजर्स?
हर बड़े इवेंट से पहले करती हैं ये काम
वैसे आपको बता दें कि आलिया भट्ट का देसी टोटका सिर्फ कान्स फिल्म फेस्टिवल में नहीं दिखा है। पिछले साल जब एक्ट्रेस ने मेट गाला में डेब्यू किया था, उस वक्त भी वह नजर का काला टीका लगाकर खुद को नजर से बचाती हुई नजर आई थीं। उस वक्त भी उनका काला टीका वाला वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। दरअसल, आलिया भट्ट हर बड़े इवेंट से पहले नजर का काला टीका लगाना नहीं भूलती हैं।
आलिया का रेड कार्पेट लुक
आलिया भट्ट के रेड कार्पेट लुक की बात करें तो उन्होंने आइवरी न्यूड शिआपरेली ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन गाउन चुना। उनकी इस ड्रेस में ऊपर से नीचे तक फूलों की सजावट थी। आलिया ने अपने लुक को स्लीक बन और रेट्रो हॉलीवुड ग्लैमर के साथ कंप्लीट किया। जिस बात ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो यह था कि आलिया ने नो जूलरी लुक चुना था।
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
56 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines