हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Alia Bhatt ने फैशनेबल दिखने के लिए चुरा ली पति रणबीर कपूर की कोट, देखें

विज्ञापन

मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों ‘डार्लिंग्स’ (Darlings Promotions) के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं और हर रोज फैंस को नए नए फैशन गोल्स भी दे रही हैं, खासकर प्रेग्नेंट लेडीज को।

यलो बलून ड्रेस, काली शरारा सूट, पैंट सूट के बाद अब गंगुबाई काठियावाड़ी स्टार ने फैंस को हस्बैंड के कपड़ों से फैशन करना सिखाया है। एक्ट्रेस अपने हर दिन की स्टालिश ओओटीडी तस्वीरें साझा करती देखी जाती हैं।

विज्ञापन

इसी कड़ी में उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें भी साझा की, लेकिन मजेदार कैप्शन के साथ जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उनके इस स्टाइलिश अवतार में हबी रणबीर कपूर का भी योगदान है। आलिया ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें वो काले और सफेद रंग की सेक्विन ड्रेस पहने देखी जा सकती हैं।

इस मिडी ड्रेस को उन्होंने ब्लैक कलर की कोट के साथ स्टाइल किया है। दिलचस्प बात ये है कि कोट उनके पति रणबीर कपूर (Alia Bhatt wears Ranbir Kapoor jacket) का है, जिसे उन्होंने अपनी मिडी ड्रेस के साथ स्टाइल किया है।

विज्ञापन
आलिया भट्ट का पोस्ट-

मजेदार बात ये है कि तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में इसका जिक्र भी किया है। आलिया ने लिखा, “जबकि पति दूर हो – मैंने आज के अपने लुक को पूरा करने के लिए उनका ब्लेज़र चुरा लिया – धन्यवाद मेरे प्यारे।” बता दें, रणबीर कपूर फिलहाल संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग में व्यस्थ है, जिसमें उनके साथ अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में उनकी पटौदी पैलेस में शूटिंग की तस्वीरें वायरल हुई थीं।

वहीं आलिया का ये पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गया और नेटिजेंस समेत सेलेब्स ने भी इसपर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। अनन्या पांडे से लेकर आलिया की मां सोनी राजदान और ननद रिद्धिमा कपूर समेत अन्य लोगों ने भी आलिया के लुक की तारीफ की।

विज्ञापन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल महीने में अपने घर वास्तु में परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। कपल अब पहली बार अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। आलिया ने पिछले महीने अपनी प्रेग्नेंसी की भी घोषणा की जिसने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola