Alia Bhatt Kaala Teeka At Met Gala: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में मेट गाला (Met Gala 2024) में देश का नाम रोशन कर वापिस भारत लौटी हैं। उनका लुक अभी भी पूरी दुनिया में छाया हुआ है। जिस तरह से विदेश में उन्होंने साड़ी पहनकर भारीतय पोशाक को ऊंचा दर्जा दिया है, लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। कुछ लोग उनके लुक को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं तो किसी ने एक्ट्रेस के कपड़ों को दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की कॉपी बताया है।
आलिया भट्ट निकलीं अंधविश्वासी
इन सभी तर्कों के बीच अब एक्ट्रेस के इस लुक को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक बार फिर आलिया भट्ट अपने मेट गाला लुक को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। दरअसल, अब उनकी कुछ खास तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इनमें एक्ट्रेस एक टोटके के साथ मेट गाला में हिस्सा लेते हुए नजर आ रही हैं। आलिया को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो काफी अंधविश्वासी हैं। इसीलिए तो उन्होंने इस बड़े मंच पर भी एक खास टोटका आजमाया है।
मेट गाला में किया बड़ा टोटका
दरअसल, अब आलिया भट्ट की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें एक्ट्रेस काला टीका लगाए हुए नजर आ रही हैं। उनके कान के पीछे एक बड़ा से काला टीका देखा जा सकता है। भारत में ज्यादातर लड़कियां तैयार होने के बाद काला टीका लगाती हैं। लोगों का विश्वास है कि ऐसा करके वो खुद को बुरी नजर से बचा सकते हैं। इसलिए जब भी कोई ज्यादा तैयार होता है या फिर खूबसूरत लगता है उसे काला टीका लगा दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: Ankit Gupta बोल गए ऐसी बात, Priyanka Chahar Choudhary संग ‘मोहब्बत’ पर लगा ब्रेक?
फैंस भी हैरान
अब आलिया को देखकर लग रहा है कि वो भी इन सब बातों में विश्वास रखती हैं और सेलिब्रिटी होने के बावजूद भी इन टोटकों को मानती हैं। अब हर कोई उनके इस काले टीके पर रिएक्ट कर रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि काला टीका तो बनता है, वो लग ही इतनी प्यारी रही हैं। अब आलिया भट्ट को काला टीका लगाए देख कुछ लोग हैरान दिख रहे हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि इतनी बड़ी सेलिब्रिटी ऐसी बातों में विश्वास रखती हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines