मुंबई: एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में भी बिजी हैं। एक्ट्रेस हर दिन अपने एक नए अवतार से फैंस का दिल जीत रही हैं और प्रेग्नेंसी ग्लो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। अब हाल ही में आलिया को धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस के बाहर स्पॉट (Alia Bhatt Spotted Video) किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
पैपराजी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो (Alia Bhatt Video) शेयर किया है, जिसमें होने वाली मॉम आलिया भट्ट अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती देखी जा सकती हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की मिडी ड्रेस को सफेद जैकेट और सफेद स्नीकर्स के साथ पेयर किया। इस दौरान उन्होंने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं लगाया था। केवल अपनी मुस्कान के जरिए उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। खुले बालों में आलिया भट्ट दरवाजे पर खड़ी अपनी कार का इंतजार करती दिखीं। बेबी बंप के साथ आलिया के चबी चीक्स उन्हें और भी क्यूट बना रहे हैं।
ये पहला मौका नहीं है जब आलिया भट्ट ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस का दिल जीता हो। इससे पहले भी कई मौकों पर वो अपने ग्लैमरस लुक्स के साथ फैंस को प्रेग्नेंसी फैशन गोल देती देखी जा चुकी हैं। ऐसे में उनका लेटेस्ट अवतार भी नेटिजेंस का दिल जीत रहा है और वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।
आलिया भट्ट का लुक देख एक फैन ने लिखा, “वह हमेशा ही बहुत प्यारी दिखती है। आज भी स्टनिंग लग रही है। ” देखते ही देखते आलिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Alia Bhatt Viral Video) हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा, “शनाया फ्रॉम #सोटी दैट्ल इट।” एक और यूजर ने लिखा, “शी इज अ डार्लिंग।” एक और फैन ने लिखा, ‘सो क्यूट डियर। बहुत खूबसूरत।” कई अन्य लोगों ने लिखा, ‘सो स्वीट’।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के जरिए स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस की हालिया रिलीज ‘डार्लिंग्स’ को भी दर्शकों ने खूब सराहा। ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
3 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
7 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines