Alia Bhatt Special Birthday Post For Baby Raha: आज सुबह से ही फैंस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पोस्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। आज का दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लिए बेहद स्पेशल है। आज नन्हीं राहा (Raha) पूरे 1 साल ही हो गई है। राहा (Raha Kapoor Birthday) के फर्स्ट बर्थडे को लेकर बीते कई दिनों से अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में सामने आए आलिया भट्ट के एक इंटरव्यू से ऐसा लगा था कि शायद एक्ट्रेस इस खास दिन पर अपनी बेटी का फेस रिवील कर सकती है। वहीं, अब आलिया भट्ट का राहा के लिए स्पेशल पोस्ट सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें: डीपफेक वीडियो पर आया Rashmika Mandanna का रिएक्शन, नोट शेयर कर बोलीं ‘ये बहुत डरावना है…’
1 साल की हुई राहा
फैंस का इंतज़ार खत्म हो गया है। अब आलिया ने एक बेहद क्यूट पोस्ट शेयर कर सुर्खियां बटोर ली हैं। ये देखकर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ गईं। सभी लोग ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि क्या अब आलिया ने सच में राहा कपूर का चेहरा रिवील कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि क्या एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट से फैंस की ख्वाहिशें पूरी की या फिर उनका दिल तोड़ दिया। अब आलिया ने राहा की कौन-सी तस्वीरें शेयर कर उसे जन्मदिन की बधाई दी है। चलिए देखते हैं।
आलिया भट्ट ने बेटी के नाम लिखा पोस्ट
आलिया ने अब राहा की 3 तस्वीरें शेयर की हैं। पहले फोटो में रणबीर और आलिया की बेटी केक के साथ खेलते हुए नज़र आ रही है। केक से सने ये नन्हे हाथ बेहद क्यूट लग रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीरें में राहा का चेहरा नज़र नहीं आ रहा। दूसरी तस्वीर में रहा के हाथ में गेंदे का फूल दिखाई दे रहा है लेकिन इसके भी उसका फेस नज़र नहीं आया। वहीं, आखिरी वीडियो में म्यूजिक बॉक्स दिखाई दे रहा है जिससे आलिया अपनी बेटी का मन बहलाती हैं।
आलिया ने जताई खुशी
इस क्यूट पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारा जॉय, हमारी लाइफ.. हमारी लाइट! ऐसा लगता है जैसे कल ही हम तुम्हारे लिए ये गाना बजा रहे थे, जब तुम मेरे पेट में लात मार रही थी.. कहने को कुछ नहीं है, केवल इतना है कि हम तुम्हे अपने जीवन में पाकर धन्य हैं.. तुम हर दिन को एक पूर्ण मलाईदार स्वादिष्ट केक के टुकड़े जैसा महसूस कराती हो। जन्मदिन मुबारक हो बेबी टाइगर.. हम तुम्हें प्यार से भी ज्यादा प्यार करते हैं।’ अब आलिया भट्ट का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस पर जमकर रिएक्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं। मगर कुछ निराश भी हैं कि उन्हें राहा कपूर का चेहरा अभी भी देखने को नहीं मिला।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
17 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines