Alia Bhatt On Deepfake Video: काफी समय से सोशल मीडिया पर कई एक्ट्रेसेस के डीपफेक वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें सबसे पहले रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही थी, जिसके बाद एक डीपफेक वीडियो काजोल (Kajol) का भी सामने आया था, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने अपना गुस्सा जाहिर किया था। वहीं, अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखने को बाद एक्ट्रेस भी हैरान रह गई।
साथ ही आलिया ने भी इस तरह की हरकत पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने महिलाओं की लीगल अवेयरनेस को लेकर बात की और उसके लिए बड़ा कदम उठाया। हाल में आलिया ने अपने ट्विटर (X) अकाउंट से एक ट्वीट किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने महिलाओं की लीगल अवेयरनेस को बढ़ाने की बात कही है। साथ ही उनके इस ट्वीट पर एक्ट्रेस के फैंस भी कमेंट्स कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
Deepfake को लेकर Alia ने उठाया कदम
आलिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘@NCWIndia की ओर से एक बड़ी पहल ‘महिलाओं की लीगल अवेयरनेस’ यह भारतीय संवैधानिक कानून, प्रजनन अधिकार, सीआरपीसी, यौन अपराध और साइबर अपराधों पर कानूनी ज्ञान के लिए हर महिला के लिए जरूरी है। एक सुरक्षित और जागरूक समाज के लिए आज ही इस आंदोलन में शामिल हों! अभी डाउनलोड करें और खुद को सशक्त बनाएं। #HerLegalGuide’। वहीं, एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर यूजर्स कमेंट्स कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह भी पढे़ं: Ranbir Kapoor की Animal को ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने दी ‘एडल्ट रेटिंग’, क्या काटे जाएंगे कुछ सीन?
https://twitter.com/Kavvyia/status/1729117865536798980
Alia Bhatt का भी डीपफेक वीडियो हुआ वायरल
रश्मिका मंदाना और काजोल के बाद अब आलिया भट्ट का जो डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की बेड पर आपत्तिजनक डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं, जिसके चेहरे पर आलिया के चेहरे को लगाया गया है। वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस के फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वहीं, अगर आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं।
संबंधित खबरें
बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 hr agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
19 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
22 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
22 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines