Alia Bhatt Second Deepfake Video Viral: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है। अब भई फिर से एक्ट्रेस का डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है, तो उनके फैंस का गुस्सा फूटना तो लाजिमी है।आज के समय में कोई भी काम करना मुश्किल नहीं है। आप घर बैठे वो सब कर सकते हैं, जो पहले बाहर जाकर ही करना पड़ता था। बढ़ती तकनीक और आधुनिकता ने हर कोई चीज को बेहद आसान कर दिया है, लेकिन कहते हैं कि अगर किसी भी चीज की कोई पॉजिटिविटी होती है, तो उसकी कोई नेगेटिविटी भी होती है। आजकल हर तरफ AI की चर्चा हो रही है और दिन-ब-दिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दबदबा बढ़ता जा रहा है। कुछ दिनों पहले फिल्मी सितारों के डीपफेक वीडियो सामने आए थे, जिसकी बाद सोशल मीडिया पर खूब हलचल हुई थी। वहीं, अब फिर से बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो सामने आया है।
फिर वायरल हुआ आलिया का डीपफेक
जी हां, सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया कैमरे से सामने तैयार होती नजर आ रही है। बता दें कि अभिनेत्री के इस वीडियो को AI की मदद से बनाया गया है। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आलिया ने काले रंग का कुर्ता पहना है और वो कैमरे के सामने तैयार हो रही हैं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर जैसे ही फैंस की नजर इस वीडियो पर पड़ी तो लोग तमतमा गए। जी हां, आलिया का डीपफेक वीडियो देख लोगों में फिर से गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो पर यूजर्स ने अपना रिएक्शन शेयर किया। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ये AI की मदद से बनाया गया है। दूसरे यूजर ने लिखा कि AI दिन-ब-दिन खतरनाक होता जा रहा है। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये हरकतें कब बंद होगी? एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब तो हद ही हो गई, फिर से वीडियो बना दिया। एक और यूजर ने लिखा कि ये कैसे हो सकता है? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
Alia Bhatt Second Deepfake Video
कई सितारों के डीपफेक वायरल हुए
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब आलिया का डीपफेक वीडियो सामने आया है। जी हां, सोशल मीडिया पर पहले भी एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो चुका है। ना सिर्फ आलिया भट्ट बल्कि रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण सहित कई सितारों का डीपफेक वीडियो सामने आया था। हालांकि इस पर स्टार्स ने एक्शन भी लिया था और कार्रवाई की मांग की थी।
यह भी पढ़ें- Youtube पर ‘कुंवारी बेगम’ ने क्यों किया क्राइम? चैनल ऑनर Shikha Maitreya ने बताई मजबूरी
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
20 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines